लाइव न्यूज़ :

उत्पीड़न के खिलाफ अपनी नीतियों को विस्तार देगा फेसबुक

By भाषा | Updated: October 14, 2021 11:21 IST

Open in App

वाशिंगटन, 14 अक्टूबर (एपी) फेसबुक ने बुधवार को कहा कि कंपनी अपनी साइट से हानिकारक सामग्री हटाने के प्रयास के तहत उत्पीड़न के खिलाफ अपनी नीतियों में विस्तार करेगी।

फेसबुक का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब कंपनी के पूर्व डेटा वैज्ञानिक फ्रांसेस हौगेन ने कांग्रेस के समक्ष पिछले सप्ताह बयान दिया था कि कंपनी ने अपनी साइट पर हानिकारक सामग्री का प्रसार रोकने की अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने की दिशा में पर्याप्त कदम नहीं उठाए हैं और वह अकसर अपने लाभ को अपने उपभोक्ताओं के हितों से अधिक महत्व देती है।

फेसबुक की उत्पीड़न के खिलाफ नई एवं विस्तारित नीति के तहत उन सामग्रियों पर रोक लगेगी, जिनके जरिए सेलिब्रिटी और निर्वाचित अधिकारियों समेत सार्वजनिक हस्तियों को लोगों की नजरों में नीचा दिखाने की कोशिश की जाती है। यह बदलाव दुनिया भर में सरकार से असंतुष्ट लोगों, पत्रकारों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को उत्पीड़न से सुरक्षा प्रदान करेगा। कई देशों में पत्रकारों और कार्यकर्ताओं को चुप कराने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें परेशान किया जाता है।

कैलिफोर्निया के मेनलो पार्क से संचालित कंपनी ने घोषणा की कि वह उन सभी सामग्रियों पर प्रतिबंध लगाएगी, जिनके जरिए कुछ लोग मिलकर किसी व्यक्ति को परेशान करने की कोशिश करते हैं।

फेसबुक के वैश्विक सुरक्षा प्रमुख एंटिगोन डेविस ने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा, ‘‘हम अपने मंच पर धौंस जमाने और उत्पीड़न की अनुमति नहीं देते हैं, लेकिन जब ऐसा होता है, तो हम कार्रवाई करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत