लाइव न्यूज़ :

फेसबुक डाटा लीक पर अमेरिकी संसद में बोले मार्क जकरबर्ग- कैंब्रिज ऐनालिटिका ने मेरा पर्सनल डाटा भी चुराया

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 11, 2018 23:44 IST

अमेरिकी सेनेट में पेशी के दौरान फेसबुक संस्थापक मार्क जकरबर्ग ने कहा, 'हमारी यह जिम्मेदारी है कि केवल टूल्स ही ना बनाएं, बल्कि यह भी देखें कि उन टूल्स का इस्तेमाल अच्छे के लिए हो।

Open in App

वॉशिंगटन, 11 अप्रैल:  फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग ने डेटा लीक मामले में अमेरिकी सेनेट में मंगलवार को पेश हुए थे जहां उन्होंने अमेरिकी सेनेट में पेश होकर डेटा लीक मामले की पूरी जिम्मेदारी ली थी। बुधवार 11 अप्रैल को अमेरिकन संसद में पेश होकर मार्क जकरबर्ग ने सबसे चौंकाने वाला खुलासा किए। 

मार्क जकरबर्ग ने अमेरिकन संसद में सदस्यों को बताया कि पॉलिटिकल कंसल्टेंसी कैंब्रिज ऐनालिटिका ने जिन 8 करोड़ 70 हजार लोगों के फेसबुक डेटा का यूज किया था। उनमें उनका पर्सनल डेटा भी शामिल था। जकरबर्ग ने सांसदों की उन बातों का खंडन करते हुए इस बात का जवाबा दिया था कि यूजर्स के पास अपने डेटा का पर्याप्त नियंत्रण होता है। फेसबुक डेटा लीक में करीब 8 करोड़ 70 लाख लोग प्रभावित हुआ था। सांसदों ने यह बात सुनिश्चित करने को कहा।

यह भी पढ़ें- उन्नाव रेप केस: एसआईटी की पहली रिपोर्ट तैयार, पीड़िता के पिता के मौत को लेकर हुए चौंकाने वाले खुलासे

जकरबर्ग  से जब यह पूछा गया कि दुनिया के सबसे बड़े सोशल मीडिया नेटवर्क में यूजर का अपने डेटा तक पर्याप्त कंट्रोल नहीं होता है तो उन्होंने कहा, 'हर बार जब भी कोई यूजर कोई भी चीज शेयर करना चाहता है तो उसके पास उसका कंट्रोल होता है। बिल्कुल उसी जगह पर। इसके लिए अलग से किसी सेटिंग में जाने की जरूरत नहीं है। 

बता दें कि इससे पहले मंगलवार को सेनेट कॉमर्स ऐंड जूडिशरी कमिटियों के सामने पेश हुए जकरबर्ग ने फेसबुक के जरिए हुई गड़बड़ियों की जिम्मेदारी ली। मार्क जकरबर्ग ने कहा कि वह फिर से लोगों के भरोसा जीतने की कोशिश करेंगे। खासकर  चुनावों के दौरान लोगों का भरोसा बहाल करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत में आगामी चुनावों के दौरान पूरी ईमानदारी बरती जाएगी। 

अमेरिकी सेनेट में पेशी के दौरान जकरबर्ग ने कहा, 'हमारी यह जिम्मेदारी है कि केवल टूल्स ही ना बनाएं, बल्कि यह भी देखें कि उन टूल्स का इस्तेमाल अच्छे के लिए हो। ये बात सच है कि इस हम टूल्स का इस्तेमाल गलत चीजों के लिए होने से रोक नहीं पाए। फेक न्यूज, हेट स्पीच, चुनावों में विदेशी हस्तक्षेप, डाटा की निजता जैसे नुकसान को रोकने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठा पाए। जिसका हमें खेद है।'

टॅग्स :मार्क जुकेरबर्गफेसबुकअमेरिकाकैम्ब्रिज एनालिटिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत