लाइव न्यूज़ :

चरमपंथी घृणा फैलाने के लिए महामारी का इस्तेमाल करना चाहते थे: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: June 22, 2021 20:29 IST

Open in App

द हेग, 22 जून (एपी) यूरोपीय संघ की पुलिस एजेंसी ने मंगलवार को आतंकवाद पर अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि चरमपंथी 2020 में ‘‘घृणा फैलाने और सार्वजनिक संस्थानों में अविश्वास बढ़ाने’’ के लिए वैश्विक महामारी का इस्तेमाल करना चाहते थे।

रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड-19 और इससे पैदा हुए आर्थिक संकट और सामाजिक अशांति ने ‘‘समाज में ध्रुवीकरण में योगदान दिया है, जिससे रवैया कठोर हो गया है और धमकी की स्वीकृति बढ़ रही है, जिसमें हिंसक कृत्य करने के लिए कॉल भी शामिल है।’’

यूरोपीय संघ के गृह मामलों की आयुक्त यल्वा जोहानसन ने कहा, ‘‘यूरोपीय संघ की आतंकवाद की स्थिति पर यूरोपोल की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार कोविड महामारी के वर्ष में ऑनलाइन कट्टरता का खतरा बढ़ गया है। यह बात दक्षिणपंथी आतंकवाद के लिए विशेष रूप से सही है।’’

उन्होंने मंगलवार को लिस्बन में अमेरिकी गृह मंत्री अलेजांद्रो मेयरकास के साथ एक बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की।

पिछले साल चरमपंथी हमलों में कुल 21 लोग मारे गए थे - जर्मनी में एक दक्षिणपंथी हमले में नौ और छह जिहादी हमलों में 12 लोग मारे गए थे।

रिपोर्ट में कहा गया है कि आतंकवादी हमलों में विस्फोटकों के इस्तेमाल में कमी आई है। ऐसा शायद इसलिए हुआ क्योंकि कोविड-19 लॉकडाउन में लोगों की भीड़ एकत्र होना बंद हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल