लाइव न्यूज़ :

सोमाली सेना के दो शिविरों में विस्फोट में कम से कम नौ सैनिकों की मौत

By भाषा | Updated: April 3, 2021 18:09 IST

Open in App

मोगादिशु (सोमालिया), तीन अप्रैल (एपी) सोमाली सेना के दो शिविरों में एक ही समय पर हुए विस्फोट में कम से कम नौ सैनिकों की मौत हो गई। सेना ने मौतों की पुष्टि करते हुए कहा कि हमलावरों को भी ‘भारी नुकसान’ पहुंचाया गया है।

इस हमले की जिम्मेदारी कट्टरपंथी समूह अल-शबाब ने ली है।

यहां के निवासियों ने बताया कि ये हमले लोअर शाबेले क्षेत्र के बरीरे और अवधेगलेह गांव में हुई। यह स्थान मोगादिशु से 75 किलोमीटर दूर है।

स्थानीय मीडिया से बातचीत में सोमाली नेशनल आर्मी के जनरल ओदावा यूसूफ रागेह ने इन दो हमलों की पुष्टि करते हुए कहा कि अल-शबाब को भारी नुकसान उठाना पड़ा है और वे कुछ मरे अपने कमांडरों का शव भी नहीं ले जा सके। उन्होंने बताया कि सेना भागे हुए हमलावरों का पीछा कर रही है।

सरकार की पैदल सेना के कमांडर जनरल मोहम्मद ताहिल बिहली ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया, ‘‘ हमारे नौ सैनिकों की मौत हुई और 11 अन्य घायल हो गए। हमने शबाब के 60 मिलिशिया को एक स्थान पर जबकि 17 को अन्य शिविर के निकट मार गिराया।’’

वहीं अल-शबाब के प्रवक्ता शेख अब्दुल्लाजीज अल-मुसाब ने कहा कि समूह ने 47 सरकारी सैनिकों को मार गिराया।

ऐसा डर है कि सोमालिया के मौजूदा राजनीतिक संकट की वजह से अल-कायदा संबद्ध इस संगठन का हौसला मजबूत हो रहा है। राष्ट्रपति मोहम्मद अब्दुल्लाही मोहम्मद पर पद से हटने का दबाव है और फरवरी में होने वाले चुनाव आयोजित नहीं हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'