लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में मुहर्रम के जुलूस के दौरान हुआ विस्फोट, दो लोगों की मौत, 25 घायल

By भाषा | Updated: August 19, 2021 18:30 IST

Open in App

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बृहस्पतिवार को एक मुहर्रम जुलूस को निशाना बनाकर किए गए शक्तिशाली विस्फोट में एक सात साल की बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए। वरिष्ठ पुलिस ने यह जानकारी दी। पूर्वी पंजाब प्रांत के बहावलनगर शहर में यह विस्फोट हुआ, जोकि लाहौर से करीब 260 किलोमीटर दूर है। यह विस्फोट उस समय हुआ जब शिया समुदाय का यह धार्मिक जुलूस इमामबाड़ा की ओर जा रहा था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पुलिस और एंबुलेंस घटनास्थल की ओर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि घटनास्थल पर कई घायल मदद मिलने के इंतजार में हैं। वीडियो में लोग इधर-उधर भागते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि कड़ी सुरक्षा के बावजूद एक व्यक्ति ने मुहर्रम के जुलूस पर संभवत: ग्रेनेड फेंक कर हमला किया। उन्होंने कहा, ‘‘सात साल की बच्ची माहीन और 20 साल के सलमान समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि 25 से अधिक लोग घायल हो गए।’’ पुलिस अधिकारी के मुताबिक संदिग्ध व्यक्ति ने ग्रेनेड से उस समय हमला किया जब आज सुबह करीब 10 बजे यह धार्मिक जुलूस जामिया मस्जिद मोहाजिर कॉलोनी से गुजर रहा था। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। मुल्तान के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आशूरा जुलूस पर ग्रेनेड फेंकने वाले संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। इस विस्फोट में घायल हुए लोगों को बहावलनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, घायलों में से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। पाकिस्तान में बहावलनगर टि्वटर पर ट्रेंड कर रहा है। इस बीच किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो इसके लिए कराची, हैदराबाद, क्वेटा और सुक्कुर समेत पाकिस्तान के कई बड़े शहरों में मोबाइल सेवाओं को स्थगित कर दिया गया है। मोहर्रम इस्लामी कैलेंडर का पहला महीना है जिसकी 10 तारीख को आशूरा कहा जाता है, क्योंकि सातवीं शताब्दी में पैगंबर मोहम्मद के नवासे हजरत इमाम हुसैन को इसी दिन शहीद किया गया था जिसकी याद में यह मनाया जाता है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने अपने अलग-अलग संदेशों में लोगों से कोविड-19 संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन हो, यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया। रेडियो पाकिस्तान के मुताबिक इमरान खान ने कहा, ‘‘इमाम हुसैन आने वाले समय में अत्याचार के खिलाफ लड़ने वाले सभी आंदोलनों के प्रतीक बन गए।’’ राष्ट्रपति ने नागरिकों से इमाम हुसैन की शिक्षाओं के अनुरूप घृणा, द्वेष और सांप्रदायिकता से ऊपर उठने का आग्रह किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटImran Khan Health Scare: खेल भावना की परिचायक है गावस्कर-कपिल की हमदर्दी

विश्वजेल में अंधे हो गए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान?, दाहिनी आंख की लगभग 85 प्रतिशत दृष्टि खो दी

विश्वतोशाखाना भ्रष्टाचार मामलाः पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पत्नी बुशरा बीबी को 17-17 साल के कारावास की सजा, एक-एक करोड़ रुपये जुर्माना

विश्व'इमरान खान ज़िंदा और ठीक हैं': पाकिस्तान के पूर्व पीएम की बहन ने रावलपिंडी की अदियाला जेल में उनसे मिलने के बाद दिया बयान | VIDEO

विश्वपाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जिंंदा हैं या नहीं!

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल