लाइव न्यूज़ :

अमोनियम रिसाव के कारण ईरान के रासायनिक कारखाने में जबरदस्त विस्फोट, 133 लोग घायल

By भाषा | Updated: June 14, 2022 12:33 IST

प्रांतीय स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख वाहिद होसैनी के अनुसार 133 घायलों को स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया, जिनमें से 114 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देदमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है 133 घायलों को स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया, जिनमें से 114 को छुट्टी दे दी गई

तेहरानः दक्षिणी ईरान में एक रासायनिक कारखाने में विस्फोट से कम से कम 133 लोग घायल हो गए। देश के एक सरकारी टेलीविजन ने मंगलवार को यह जानकारी दी। खबर के अनुसार, राजधानी तेहरान से लगभग 770 किलोमीटर दक्षिण में स्थित फार्स प्रांत के दक्षिणी शहर फिरोजाबाद में सोमवार शाम एक अमोनियम टैंक से रिसाव के कारण विस्फोट हुआ।

दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। प्रांतीय स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख वाहिद होसैनी के अनुसार 133 घायलों को स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया, जिनमें से 114 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घायलों में से अधिकतर कारखाने के कर्मचारी थे।

विस्फोट के बाद घटनास्थल के पास बंद कर दी गई एक प्रमुख सड़क को अधिकारियों ने मंगलवार को फिर से खोल दिया।  ईरान में औद्योगिक स्थलों पर आग या विस्फोट की घटनाएं होती रहती हैं, जिसका मुख्य कारण अकसर तकनीकी विफलताएं सामने आता है। 

टॅग्स :ईरानआगलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत