लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर के बाजारों से हटा एवरेस्ट फिश करी मसाला, उत्पाद की गुणवत्ता पर लगाए गए गंभीर आरोप

By अंजली चौहान | Updated: April 19, 2024 16:58 IST

Everest Masala: सिंगापुर ने मसाला निर्माता एवरेस्ट के भारत में लोकप्रिय उत्पाद फिश करी मसाला को वापस ले लिया है, क्योंकि इसमें एथिलीन ऑक्साइड नामक कीटनाशक की मात्रा सीमा से अधिक होने का आरोप लगाया गया है।

Open in App

Everest Masala: भारतीय मसाला कंपनी एवरेस्ट के फिश करी मसाले को लेकर सिंगापुर में कई सवाल खड़े हुए हैं। सिंगापुर में भारतीय लोकप्रिय मसाले में एथिलीन ऑक्साइड नामक कीटनाशक की मात्रा ज्यादा होने का आरोप लगाया गया है। इन आरोपों के बाद एवरेस्ट मसाले को सिंगापुर के बाजारों से हटाने का आदेश दिया गया है गुरुवार को सिंगापुर खाद्य एजेंसी (एसएफए) द्वारा जारी एक बयान में एजेंसी ने आयातक, एसपी मुथैया एंड संस प्राइवेट लिमिटेड उत्पादों को वापस बुलाने के लिए निर्देश दिया। 

एसएफए ने कहा कि एथिलीन ऑक्साइड भोजन में उपयोग के लिए सही नहीं है और इसका उपयोग केवल माइक्रोबियल संदूषण को रोकने के लिए कृषि उत्पादों को धूमिल करने के लिए किया जाता है।

एसएफए ने कहा, "सिंगापुर के खाद्य विनियमों के तहत, मसालों के स्टरलाइजेशन में एथिलीन ऑक्साइड का उपयोग करने की अनुमति है।"

खाद्य एजेंसी ने कहा कि एथिलीन ऑक्साइड के निम्न स्तर से दूषित भोजन के सेवन से तत्काल कोई खतरा नहीं है लेकिन लंबे समय तक इसके संपर्क में रहने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में इसका सेवन कम किया जाना ही सही है। 

लोगों को सेवन न करने की दी सलाह 

सिंगापुर की एजेंसी एसएफए ने कहा किजिन उपभोक्ताओं ने संबंधित उत्पादों को खरीदा है, उन्हें इसका सेवन न करने की सलाह दी जाती है। जिन लोगों ने संबंधित उत्पादों का सेवन किया है और उन्हें अपने स्वास्थ्य के बारे में चिंता है, उन्हें चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए। उपभोक्ता पूछताछ के लिए अपने खरीदारी केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।

हालांकि, एवरेस्ट कंपनी की तरफ से इसके जवाब में अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है। 

टॅग्स :सिंगापुरभोजनभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट