लाइव न्यूज़ :

England and Wales: इंग्लैंड और वेल्स में नया कानून, विवाह के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष, बाल विवाह कराने का दोषी पाए जाने पर सात साल कारावास तक की सजा...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 27, 2023 20:46 IST

England and Wales: नए कानून ‘विवाह एवं नागरिक सहभागितता (न्यूनतम) आयु 2022’ का उन परमार्थ संगठनों ने स्वागत किया है, जो जबरन विवाह के खिलाफ मुहिम चला रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन में दक्षिण एशियाई और अफ्रीकी समुदाय के कुछ वर्ग व्यापक रूप से प्रभावित है।जबरन विवाह की समस्या से कमजोर युवाओं का बेहतर तरीके से बचाव किया जा सकेगा।बाल विवाह कराने का दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति को सात साल कारावास तक की सजा का प्रावधान है।

लंदनः इंग्लैंड और वेल्स में विवाह के लिए न्यूनतम आयु सीमा को सोमवार से बढ़ाकर 18 वर्ष कर दिया गया है ताकि कम आयु के लोगों को उनकी इच्छा के विरुद्ध जबरन विवाह कराए जाने से बचाया जा सके। इससे पहले तक 16 या 17 वर्ष की आयु के लोग माता-पिता की सहमति से विवाह कर सकते थे।

नए कानून ‘विवाह एवं नागरिक सहभागितता (न्यूनतम) आयु 2022’ का उन परमार्थ संगठनों ने स्वागत किया है, जो जबरन विवाह के खिलाफ मुहिम चला रहे थे। जबरन विवाह की समस्या से ब्रिटेन में दक्षिण एशियाई और अफ्रीकी समुदाय के कुछ वर्ग व्यापक रूप से प्रभावित है।

ब्रिटेन के उप प्रधानमंत्री डोमिनिक राब ने कहा, ‘‘इस कानून की मदद से हमारे समाज में मौजूद जबरन विवाह की समस्या से कमजोर युवाओं का बेहतर तरीके से बचाव किया जा सकेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जो लोग बच्चों को बरगला कर कम आयु में उनका विवाह करा देते हैं, उन्हें अब कानून का सामना करना पड़ेगा।’’

बाल विवाह कराने का दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति को सात साल कारावास तक की सजा का प्रावधान है। ब्रिटेन सरकार ने कहा कि 18 वर्ष को व्यापक रूप से उस आयु के रूप में मान्यता दी जाती है जब व्यक्ति वयस्क हो जाता है और पूर्ण नागरिकता अधिकार प्राप्त करता है।

पहले यदि यह साबित हो जाता था कि किसी व्यक्ति ने जबरन किसी का विवाह कराया है, तभी अपराध माना जाता था, लेकिन अब जबरन विवाह होने की बात साबित करने की आवश्यकता नहीं है। यदि किसी का विवाह 18 साल से कम की आयु में कराया जाता है, तो इसे अपराध माना जाएगा।

लड़कियों के साथ घरेलू हिंसा, समय से पहले पढ़ाई छोड़ देने की समस्या, करियर के सीमित अवसर और गंभीर शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं अकसर बाल विवाह से जुड़ी होती हैं। ब्रिटेन सरकार ने कहा कि यह कानूनी बदलाव 2030 तक बाल विवाह को समाप्त करने के लिए संयुक्त राष्ट्र में किए गए संकल्प को लेकर देश की प्रतिबद्धता दर्शाता है। 

टॅग्स :ब्रिटेनUKऋषि सुनक
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वUK PM Keir Starmer: केअर स्टार्मर के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री, देखिए दावेदारों की पूरी सूची?

विश्वभाषाओं से जुड़े संयोग और इतिहास को समझें

विश्वखून-खराबे में कोहिनूर क्यों याद आया?

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

विश्व अधिक खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल