लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में नये साल के मौके पर बूस्टर खुराक लगाने पर जोर

By भाषा | Updated: December 29, 2021 17:35 IST

Open in App

लंदन, 29 दिसंबर ब्रिटेन के कोविड टीकाकरण कार्यक्रम की प्रमुख ने कहा है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) बुधवार से हजारों लोगों से संपर्क कर उनसे कोविड रोधी टीके की बूस्टर खुराक के लिए पंजीकरण कराने का आग्रह कर रही है।

कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप की वजह से संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं लेकिन अस्पतालों में संक्रमितों के भर्ती होने के मामले इतनी तेजी से नहीं बढ़ रहे।

कोविड संक्रमण के मंगलवार के आंकड़ों में केवल इंग्लैंड तथा वेल्स की क्रिसमस की छुट्टियों के दौरान की संक्रमितों की संख्या शामिल है और स्कॉटलैंड एवं उत्तरी आयरलैंड समेत पूरे ब्रिटेन के आंकड़े अगले साल जनवरी की शुरुआत में आने की संभावना है।

एनएचएस कोविड टीकाकरण कार्यक्रम लगातार रिकॉर्ड बना रहा है और सोमवार को लगभग ढाई लाख लोगों को टीका लगाया गया।

एनएचएस कोविड टीकाकरण कार्यक्रम की प्रमुख डॉ एमिली लाउसन ने कहा, ‘‘हम इस सप्ताह हजारों लोगों से संपर्क कर ओमीक्रोन के खतरे के मद्देनजर अधिकतर संरक्षण प्राप्त करने का अनुरोध कर रहे हैं। विशेषज्ञों की स्पष्ट राय है कि दो खुराकों से इतनी सुरक्षा नहीं मिलती जितनी वायरस के नये स्वरूप के खिलाफ जरूरी है। इसलिए सभी पात्र लोगों को बूस्टर खुराक लेनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल