लाइव न्यूज़ :

ट्विटर कर्मचारियों के साथ इस हफ्ते बातचीत करेंगे एलन मस्क, जानिए किस दिन होगी मीटिंग

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 14, 2022 10:00 IST

ट्विटर के कर्मचारियों से एलन मस्क इस हफ्ते बातचीत करने वाले हैं। ऐसे में ये पहला मौका होगा जब मस्क सीधे तौर पर कर्मचारियों के सतह मीटिंग करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देएलन मस्क सीधे तौर पर ट्विटर कर्मचारियों के सवालों के जवाब देते हुए नजर आएंगे।ये पहला मौका होगा जब मस्क ट्विटर कर्मचारियों से बात करेंगे।

सैन फ्रांसिस्को: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और टेस्ला के मालिक एलन मस्क इस हफ्ते ट्विटर के कर्मचारियों से बातचीत करने वाले हैं। एक सूत्र ने सोमवार को ट्विटर के मुख्य कार्यकारी पराग अग्रवाल के कर्मचारियों को एक ईमेल का हवाला देते हुए यह जानकारी दी। बता दें कि अप्रैल में हुई 44 बिलियन डॉलर की ट्विटर डील के बाद से ये पहला मौका होगा जब मस्क ट्विटर कर्मचारियों से बात करने वाले हों।

कर्मचारियों से सीधे तौर पर बात करेंगे एलन मस्क

सूत्र ने यह भी बताया कि ये मीटिंग गुरुवार को होगी और मस्क सीधे तौर पर ट्विटर कर्मचारियों के सवालों के जवाब देते हुए नजर आएंगे। पिछले हफ्ते ट्विटर ने कहा था कि यह खबर अगस्त की शुरुआत में बिक्री पर एक शेयरधारक वोट की उम्मीद के बाद आई है। बताते चलें कि बिजनेस इनसाइडर द्वारा यह खबर सबसे पहले पब्लिश की गई थी। ट्विटर के एक प्रवक्ता द्वारा इसकी पुष्टि की गई है कि मस्क इस हफ्ते कंपनी की बैठक में भाग लेंगे।

पिछले महीने दी थी ये चेतवानी

मालूम हो, इस महीने की शुरुआत में एलन मस्क ने ट्विटर को चेतावनी दी थी कि अगर कंपनी स्पैम और नकली खातों पर डेटा देने में नाकाम रहती है तो वो ट्विटर जा अधिग्रहण करने के लिए अपने सौदे से दूर जा सकते हैं। अप्रैल के महीने में सभी कर्मचारियों के साथ एक मीटिंग में अग्रवाल को कर्मचारियों के गुस्से को शांत करते हुए देखा गया था, जहां कर्मचारियों ने जवाब मांगा कि कैसे प्रबंधकों ने मस्क द्वारा प्रेरित एक प्रत्याशित सामूहिक पलायन को संभालने की योजना बनाई। 

टॅग्स :एलन मस्कट्विटरपराग अग्रवाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं