लाइव न्यूज़ :

सऊदी अरब: अश्लील वीडियो पोस्ट करने के आरोप में इजिप्ट की टिक-टॉकर ताला सफवान हुई गिरफ्तार, कहा क्लिप को गलत समझा गया

By आजाद खान | Updated: July 27, 2022 09:01 IST

इजिप्ट की टिक-टॉकर ताला सफवान के गिरफ्तारी पर बोलते हुए सऊदी अरब के पुलिस ने कहा, "जो एक प्रसारण में एक अन्य महिला से यौन सामग्री और अश्लीलता के साथ बात कर रही थी और जो सार्वजनिक नैतिकता पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता था।"

Open in App
ठळक मुद्देइजिप्ट की टिक-टॉकर ताला सफवान को सऊदी अरब के पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर अश्लील वीडियो पोस्ट करने के आरोप लगा है जिसे वह नकार रही है। उनका कहना है कि उनके वीडियो को गलत समझा गया है।

Egyptian TikToker Arrested: सऊदी अरब के पुलिस ने मिस्र (Egypt) की सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया का चर्चित और प्रभावशाली चेहरा टिकटॉकर (TikToker) ताला सफवान को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर आरोप है कि वह अश्लील सामग्री वाले वीडियो शेयर कर रही है। ताला ने इन आरोपों को नकारा है और कहा है कि उनके वीडियो को गलत समझा गया है और उसे दूसरे तरह से पेश किया गया है। 

हालांकि पुलिस ने ताला का नाम नहीं लिया है, लेकिन पुलिस ने उनके चेहरे वाले वीडियो की एक क्लिप शेयर की है और बताया गया है कि टिकटॉकर को अरेस्ट किया गया है। वहीं ताला के खिलाफ ट्विटर पर एक हैशटैग ट्रेंड कर रहा था। 

ताला सफवान पर क्या आरोप लगे है

ताला सफवान ने हाल में ही एक वीडियो जारी की था जिसे लेस्बियन अंडरटोन (Lesbian Undertones) बता कर उस वीडियो को अश्लील करार दिया जा रहा है। हालांकि ताला ने इस बात से इन्कार किया है। उन्होंने कहा है कि उनके वीडियो को गलत समझा गया है। 

बताया जा रहा है कि ताला ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें वह एक सऊदी महिला मित्र को अपनी घर पर बुलाई हुई है और उनसे बात कर रही है। बात के दौरान ताला ने कुछ टिप्पणियां की है जिसे कुछ लोगों ने यौन रूप से विचारोत्तेजक बताया है। लोगों ने इनके बयान पर भारी आपत्ति जताई जिसके बाद ट्विटर पर "Tala offends society" का हैशटैग भी ट्रेंड किया है। 

कौन है ताला सफवान

ताला सफवान मिस्र (Egypt) की एक लोकप्रिय सोशल मीडिया का चर्चित और प्रभावशाली चेहरा टिकटॉकर है। ताला के टिकटॉक(TikTok) पर पांच मिलियन और यूट्यूब पर कुछ 800,000 सब्सक्राइबर्स हैं। वे हमेशा अपने वीडियो और शोस के लिए चर्चा में रहती है। बताया जाता है कि यह मिस्र की एक बड़ी सोशल मीडिया स्टार व चेहरा है। इनके फैंस पूरे विश्व में है। 

क्या कहा पुलिस ने

जब मामला ज्यादा आगे बढ़ गया तो सऊदी पुलिस ने दखल दिया और आरोपी को अरेस्ट कर लिया। सऊदी अरब के पुलिस ने ताला के गिरफ्तारी पर अपना बयान भी दिया है। उन्होंने कहा, "जो एक प्रसारण में एक अन्य महिला से यौन सामग्री और अश्लीलता के साथ बात कर रही थी और जो सार्वजनिक नैतिकता पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता था।"

टॅग्स :सऊदी अरबमिस्रटिक टोकसोशल मीडियायू ट्यूबPolice
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टअनोखा चोर! कांग्रेस कार्यालय से चुराए 72 नल, पीछे छोड़ गया 'रोमांटिक' नोट

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

विश्व अधिक खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल