लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशिया में भूकंप का झटका, सुनामी की चेतावनी नहीं

By भाषा | Updated: April 10, 2021 15:18 IST

Open in App

मलंग (इंडोनेशिया), 10 अप्रैल (एपी) इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में भूकंप का तगड़ा झटका महसूस किया गया, लेकिन सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है। साथ ही इस भूकंप में किसी बड़ी क्षति या लोगों के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है।

अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप का केंद्र पूर्वी जावा प्रांत के मलंग जिले के सुम्बरपुकंग शहर से 44.8 किलोमीटर दक्षिण में 82 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.0 मापी गई।

इंडोनेशिया के भूकंप एवं सुनामी केंद्र के प्रमुख रहमत त्रियोनो ने एक बयान में बताया कि भूकंप का केंद्र समुद्र के भीतर स्थित था, लेकिन भूकंप के झटके में सुनामी उत्पन्न करने की क्षमता नहीं थी। उन्होंने लोगों से मिट्टी या चट्टानों के ऐसे ढलानों से दूर रहने का आग्रह किया जहां भूस्खलन का खतरा हो। प्रांत के कुछ हिस्सों में लोगों ने कुछ सेकंड के लिए मध्यम स्तर के झटके महसूस किए।

आपदा एजेंसी ने पड़ोसी शहर मलंग के ब्लीतर स्थित एक अस्पताल के क्षतिग्रस्त छत की तस्वीरें जारी कीं, जबकि कुछ घरों की छतें कथित तौर पर क्षतिग्रस्त हो गईं।

इंडोनेशिया अक्सर भूकंप के झटकों, ज्वालामुखी विस्फोट और सुनामी से प्रभावित होता है।

गत जनवरी में पश्चिम सुलावेसी प्रांत स्थित मामुज़ू और माजिनी जिलों में आये 6.2 तीव्रता के भूकंप में कम से कम 105 लोगों की मौत हो गई थी और लगभग 6,500 अन्य लोग घायल हो गए थे। वहीं इसके चलते 92,000 से अधिक लोग विस्थापित हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल