लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशिया में 6.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 16, 2023 07:57 IST

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तरी सुमात्रा, इंडोनेशिया में आज भारतीय समयानुसार तड़के 3.59 बजे 6.1 तीव्रता का भूकंप आया।

Open in App
ठळक मुद्देइंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया।भूकंप आने से सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई।गंभीर नुकसान या हताहतों की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।

जकार्ता: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा में सोमवार को भारतीय समयानुसार तड़के 3.59 बजे 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। इंडिया टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप आने से सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई। रिपोर्ट में कहा गया कि गंभीर नुकसान या हताहतों की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।

इससे पहले 21 नवंबर को 5.6 की तीव्रता वाले भूकंप में कम से कम 331 लोग मारे गए और पश्चिम जावा के सियानजुर शहर में लगभग 600 लोग घायल हो गए। यह सुलावेसी में 2018 में आए भूकंप और सूनामी के बाद से इंडोनेशिया में सबसे घातक था, जिसमें लगभग 4,340 लोग मारे गए थे। यही नहीं, गहरे समुद्र में आए भीषण भूकंप के प्रभाव से इस महीने की शुरुआत में पूर्वी इंडोनेशिया में कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई थीं।

'नेशनल डिजास्टर मिटिगेशन एजेंसी' ने बताया कि इंडोनेशिया के तानिमबार द्वीप और दक्षिण-पश्चिम मलुकु जिलों में दो स्कूल भवनों और 124 मकानों को नुकसान पहुंचा. एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहारी ने एक बयान में बताया, "स्थानीय निवासियों को तीन से पांच सेकेंड तक भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। झटका महसूस होने पर लोगों में डर फैल गया और वे घरों से बाहर निकल आए।" 

भूकंप का केन्द्र तानिमबार द्वीपसमूह के पास बांदा सागर में था जहां की आबादी करीब 1,27,000 में था. 7.6 तीव्रता के इस भूकंप के झटके को पापुआ और पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांतों में महसूस किया गया। इंडोनेशिया के मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान एवं भूभौतिकीय एजेंसी ने 7.6 की तीव्रता के भूकंप के बाद सूनामी की चेतावनी जारी की थी, जिसे तीन घंटे बाद वापस ले लिया गया था।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :इंडोनेशियाभूकंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

भारतEarthquakes in Sikkim: सिक्किम में भूकंप से हिली धरती, ग्यालशिंग और अन्य क्षेत्रों में महसूस किए गए झटके

विश्वEarthquake in Japan: जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी; जानें क्या करें, क्या न करें

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल