लाइव न्यूज़ :

जूम पर ऑनलाइन मीटिंग के दौरान पत्रकार करने लगा मास्टरबेट, नौकरी से निलंबित, जानें जर्नलिस्ट ने बाद में क्या कहा

By अनुराग आनंद | Updated: October 20, 2020 14:59 IST

रिपोर्टर जेफरी टूबिन ने कहा कि मुझे लगा था कि मैंने कैमरा बंद कर दिया है। इसी वजह से गलती व धोखे से यह सबकुछ हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देपत्रकार जेफरी टूबिन ने कहा कि मैंने सोचा कि जूम वीडियो को मैंने म्यूट कर दिया है।जेफरी टूबिन के मास्टबेट करने को लेकर पत्रिका ने अपने इस मशहूर पत्रकार को निलंबित कर दिया है।

नई दिल्ली: न्यूयॉर्कर मैग्जीन ने अपने यहां काम करने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार को ऑनलाइन जूम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मीटिंग के दौरान मास्टरबेट करने की वजह से निलंबित कर दिया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, अक्टूबर माह की शुरुआत में एक जूम कॉल के दौरान मास्टरबेट करने को लेकर पत्रिका ने अपने मशहूर पत्रकार रिपोर्टर जेफरी टूबिन को निलंबित किया है। 

द गार्डियन रिपोर्ट की मानें तो जेफरी ने इस मामले में पत्रिका द्वारा निलंबित किए जाने के बाद कहा कि मैंने बेहद शर्मनाक गलती की है। मुझे लगा था कि मैंने कैमरा बंद कर दिया है। यही नहीं मैंने सोचा कि जूम वीडियो को मैंने म्यूट कर दिया है। यही वजह है कि मैं सोच रहा था कि मुझे ऐसा करते हुए जूम मीटिंग के दौरान कोई देख नहीं पाएगा। लेकिन गलती से यह सबकुछ ऑनलाइन वीडियो में सारे लोगों ने देख लिया। 

वहीं, इस मामले में पत्रिका ने भी बयान जारी किया है। पत्रिका ने बयान जारी कर इस मामले में कहा है कि पत्रिका के वरिष्ठ अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के आधार पर ही वरिष्ठ पत्रकार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले ब्राजील में भी एक व्यक्ति ऑनलाइन जूम मीटिंग के दौरान करने लगा था सेक्स-

इससे पहले कोरोना महामारी के दौरान ही ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में सिटी काउंसिल की बैठक के दौरान इस तरह की घटना घटी थी। हिन्दुस्तान रिपोर्ट ने बताया था कि बैठक में इस बात पर चर्चा चल रही थी कि महामारी के दौरान म्यूनिसिपल सिस्टम के जरिए कैसे स्टूडेंट्स को फूड सिक्यॉरिटी दी जाए। बैठक में शहर के कई अहम लोग मौजूद थे। 

इस दौरान अचानक एक सदस्य ने बैठक को छोड़ दिया, लेकिन कैमरे को ऑफ करना भूलकर वह अपनी पार्टनर के साथ सेक्स करने लगा। सुबह 10 बजे शुरू हुई यह बैठक बिना रुके अगले चार घंटे तक चलती रही। बैठक में मौजूद पार्षदों ने इस सीन को नोटिस किया लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज करके चर्चा जारी रखने का फैसला किया।

अर्जेंटीना के सांसद ने भी ऑनलाइन संसद सत्र के दौरान पार्टनर के स्तनों को किया था किस-

इसी तरह की एक घटना अर्जेंटीना में घटी जब कोरोना महामारी की वजह से अर्जेंटीना में संसद सत्र की कार्यवाही ऑनलाइन चल रही थी। इसी दौरान एक सांसद जुआन एमिलियो अमेरी ऑनलाइन सत्र में ही अपने पार्टनर के स्तन को किस करने लगे। इसके बाद उन्हें उनके इस व्यवहार की वजह से निलंबित कर दिया गया था। 

बाद में इस मामले में सांसद अमेरी ने अपनी तरफ से सफाई भी जारी किया था। द गार्डियन अखबार की मानें तो अर्जेंटीना के निचले सदन के सभी सदस्य उस समय आश्चर्य चकित रह गए जब एक सांसद बीच डिबेट में ही पार्टनर के स्तन को कपड़े से बाहर निकाल कर चुंबन करने लगे। इसके बाद उन्हें संसद से निलंबित कर दिया गया था।

टॅग्स :पत्रकारमास्टरबेशनजूम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंगवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!