लाइव न्यूज़ :

जी-7 बैठक के दौरान ब्रिटेन ने गरीब देशों को कोविड-19 टीका उपलब्ध कराने का संकल्प जताया

By भाषा | Updated: February 19, 2021 19:33 IST

Open in App

लंदन, 19 फरवरी (एपी) ब्रिटेन ने शुक्रवार को सशक्त अर्थव्यवस्था वाले समूह-7 देशों के नेताओं के साथ जारी बैठक के दौरान दुनिया के गरीब देशों को कोविड-19 टीका उपलब्ध कराने का संकल्प जताया। हालांकि, कितनी जल्दी एवं कितनी मात्रा में ये टीका उपलब्ध कराया जाएगा, इसको लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई।

ब्रिटिश सरकार ने एक बयान में कहा कि जी-7 देशों की वर्ष 2021 की पहली ऑनलाइन बैठक की अध्यक्षता के दौरान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भविष्य में आवश्यकता से अतिरिक्त उपलब्ध टीके को संयुक्त राष्ट्र समर्थित ‘‘कोवैक्स’’ कार्यक्रम के लिए मुहैया कराने का वादा करेंगे और जी-7 देशों को भी ऐसा ही कदम उठाने को प्रोत्साहित करेंगे।

ब्रिटेन विदेश कार्यालय के सचिव जेम्स क्लेवरली ने कहा, ‘‘यह कहना मुश्किल है कि ब्रिटेन किस समय और कितनी मात्रा में टीके दान दे सकता है।’’

कोवैक्स कार्यक्रम के जरिए दुनिया के गरीब देशों को कोविड-19 टीका उपलब्ध कराने का लख्य रखा गया है।

जी-7 देशों की बैठक के दौरान ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, कनाडा, जापान और अमेरिका के नेता अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों को लेकर चर्चा करेंगे।

इस बीच, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने कहा कि यूरोप और अमेरिका को अपनी वर्तमान कोविड-19 आपूर्ति का पांच फीसदी तक गरीब देशों को जल्द से जल्द मुहैया कराना चाहिए ताकि जमीनी स्तर पर लोगों को ये कार्य नजर आए।

उन्होंने कहा कि अमीर देशों में लाखों लोगों को कोविड-19 टीका लगाया जा चुका है जबकि गरीब देशों में टीकाकरण अभियान बमुश्किल शुरू हो सका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब