लाइव न्यूज़ :

ड्रोन हमलों से दहली रूस की राजधानी मास्को, कई इमारतों को नुकसान पहुंचा, किसी के मारे जाने की खबर नहीं

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 30, 2023 15:21 IST

मॉस्को क्षेत्र के गवर्नर एंड्री वोरोब्योव ने बताया कि हवाई सुरक्षा ने सफलतापूर्वक ड्रोन हमले का बचाव किया और शहर की ओर आने वाले कई ड्रोनों को मार गिराया। हमले के बाद रूस ने यूक्रेन पर हमलों का आरोप लगाया है लेकिन यूक्रेन के अधिकारियों ने इस दावे का खंडन किया है।

Open in App
ठळक मुद्देरूस की राजधानी में ड्रोन से हमला किया गया हैरूस ने यूक्रेन पर हमलों का आरोप लगायाहमले से कई इमारतों को मामूली नुकसान पहुंचा

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच एक साल से भी ज्यादा समय से जारी जंग के बीच रूस की राजधानी मास्को में ड्रोन से हमला करने की खबर सामने आई है। मॉस्को के मेयर ने कहा है कि मंगलवार को एक ड्रोन हमले से रूसी राजधानी को मामूली नुकसान हुआ है। हालांकि इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

रूसी अधिकारियों ने समाचार एजेंसी आरआईए से बात करते हुए कहा कि एक ड्रोन ने दक्षिण-पश्चिम मास्को में एक आवासीय इमारत की ऊपरी मंजिलों पर हमला किया। एक अन्य मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी) ने उसी क्षेत्र में 24 मंजिला अपार्टमेंट ब्लॉक को निशाना बनाया। हमले में एक इमारत के क्षतिग्रस्त होने की बात कही गई।

अपने टेलीग्राम चैनल पर मॉस्को क्षेत्र के गवर्नर एंड्री वोरोब्योव ने बताया कि हवाई सुरक्षा ने सफलतापूर्वक ड्रोन हमले का बचाव किया और शहर की ओर आने वाले कई ड्रोनों को मार गिराया। सोबयानिन ने टेलीग्राम में एक पोस्ट के जरिए के कहा कि इस हमले से कई इमारतों को मामूली नुकसान पहुंचा लेकिन कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि इस हमले का क्या उद्देश्य है और यह किसके द्वारा किया गया है। हमले में क्षतिग्रस्त हुईं दो इमारतों में रह रहे लोगों को बाहर निकाला गया है।

 इस हमले के बाद रूस ने यूक्रेन पर हमलों का आरोप लगाया है लेकिन यूक्रेन के अधिकारियों ने इस दावे का खंडन किया है। रूसी सेना का कहना है कि हमलों में आठ ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था, जिनमें से सभी को हवाई रक्षा द्वारा मार गिराया गया था या सिग्नल जैमिंग तकनीक से निष्क्रिय कर दिया गया।

बता दें कि इससे पहले यूक्रेनी राजधानी कीव में भी रूसी ड्रोनों ने हमला किया था। यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणाली ने 20 से अधिक रूसी ड्रोनों को मार गिराया था। कीव पर हुए 17वें हमले में एक व्यक्ति के मारे जाने की पुष्टि हुई है। 

बता दें कि पिछले कुछ समय से रूस-यूक्रेन युद्ध में ड्रोन हमलों की संख्या में तेजी आई है। हाल ही में रूस ने यूक्रेन पर राष्ट्रपति पुतिन के निवास पर ड्रोन हमला करने का आरोप लगाया था। रूस इस जंग में ईरान में बने शाहिद ड्रोन्स का इस्तेमाल कर रहा है।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादRussian Defense Ministryयूक्रेनArmy
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

ज़रा हटकेरूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान, परिवार ने मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र फल्गु नदी तट पर किया पिंडदान-तर्पण

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?