लाइव न्यूज़ :

गाजा से इजराइल पर दागे गए दर्जनों रॉकेट, जवाबी कार्रवाई में एक शख्स की मौत

By भाषा | Updated: May 5, 2019 07:18 IST

गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू अपने सुरक्षा प्रमुखों के साथ मशविरा कर रहे हैं। इस्लामिक जेहाद की ओर से जारी एक बयान में दागे गए कुछ राकेटों की जिम्मेदारी ली गई।

Open in App

गाजा विद्रोहियों ने शनिवार को इजराइल पर दर्जनों राकेट दागे। इसके जवाब में फलस्तीन द्वारा किये गए हमलों में एक फलस्तीनी की मौत हो गई। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। दोनों के बीच एक और टकराव से नाजुक संघर्षविराम खतरे में पड़ गया। इजराइल ने कहा कि शनिवार दोपहर में फलस्तीन की ओर से 150 राकेट दागे गए और उसके वायु रक्षा बलों ने उनमें से दर्जनों राकेट को हवा में ही नष्ट कर दिया।

पुलिस ने बताया कि गाजा सीमा से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित इजराइली शहर किरयात गात में किये गए एक राकेट हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि अश्केलोन शहर में एक व्यक्ति अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने बताया कि अश्केलोन शहर के पास एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया जबकि अन्य राकेट खुले क्षेत्रों में गिरे।

इजरायली सेना ने कहा कि उसने तत्काल जवाबी कार्रवाई करते हुए एक हवाई हमले से गाजा में दो राकेट लांचर को निशाना बनाया। सेना ने बताया कि उसके टैंक एवं विमानों ने बाद में हमास और उसके सहयोगी इस्लामी जेहाद के करीब 30 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। गाजा के एक सुरक्षा सूत्र ने बताया कि इजराइल की ओर से किये गए श्रंखलाबद्ध हमलों में गाजा पट्टी के कम से कम तीन अलग अलग क्षेत्रों को निशाना बनाया गया। तीन लड़ाके घायल हो गए।

गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू अपने सुरक्षा प्रमुखों के साथ मशविरा कर रहे हैं। इस्लामिक जेहाद की ओर से जारी एक बयान में दागे गए कुछ राकेटों की जिम्मेदारी ली गई। उसने कहा कि यदि जरूरी हुआ तो वह और हमलों के लिए तैयार है।

समूह के एक सूत्र ने कहा कि मिस्र स्थिति को शांत करने के लिए बातचीत में लगा हुआ है, जैसा उसने पूर्व में भी कई बार किया है। इजराइल ने शनिवार दोपहर में घोषणा की कि राकेट हमले की वजह से वह गाजा के साथ लोगों और सामान के लिए अपनी सीमा अगली सूचना तक बंद कर रहा है। सीमा पर साप्ताहिक प्रदर्शन के दौरान हुई गोलीबारी में इजराइल के दो सैनिकों के घायल होने के बाद हुई गोलीबारी में दो हमास विद्रोहियों सहित चार फलस्तीनी मारे गए।

टॅग्स :इजराइलबेंजामिन नेतन्याहू
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वइजरायली हमलों में मारा गया 7 अक्टूबर के हमले का 'रचयिता' हमास की आर्म्ड विंग का चीफ

विश्वमिडिल-ईस्ट तनावः युद्धविराम को 45 दिनों के लिए बढ़ाने पर सहमत इजराइल-लेबनान, अमेरिका ने कहा-2-3 जून को और बातचीत होगी

विश्वट्रंप ने ईरान को दोबारा हमले की दी धमकी, तेहरान के 14 पॉइंट वाले प्रस्ताव पर हो रहा विचार

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?