लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप ने पीएम मोदी के ट्वीट का दिया जवाब, कहा- 'पीएम मोदी मैं...'

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 13, 2020 09:09 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस महीने 24-25 फरवरी को दो दिवसीय भारत यात्रा पर आएंगे। इस दौरान वह नयी दिल्ली और अहमदाबाद का दौरा करेंगे। अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में उनका कार्यक्रम भी है।

Open in App

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस महीने 24-25 फरवरी को दो दिवसीय भारत यात्रा पर आएंगे। ट्रंप के साथ उनकी पत्नी और अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप भी भारत दौरे पर आएंगी। भारत दौरे पर आने से पहले मेलानिया ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीट पर जवाब देते हुए शुक्रिया लिखा है। पीएम मोदी ने 12 फरवरी को डोनाल्ड ट्रंप को भारत आने के न्योता देते हुए एक ट्वीट किया था। उसी ट्वीट पर जवाब देते हुए  मेलानिया ट्रंप ने लिखा, 'निमंत्रण के लिए शुक्रिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। इस महीने के अंत में अहमदाबाद और नई दिल्ली के दौरे को लेकर उत्सुक हैं। मैं और POTUS इस दौरे और भारत-अमेरिका के घनिष्ठ संबंधों को सेलिब्रेट करने को लेकर भी उत्साहित हूं।'

पीएम मोदी ने बुधवार (12 फरवरी) को अपने ट्वीट में कहा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा विशेष है और यह भारत और अमेरिका मैत्री को और मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम साबित होगी। ये  डोनाल्ड ट्रंप की पहली भारत यात्रा होगी। 

पहली भारत यात्रा को लेकर उत्सुक हूं : डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 12 फरवरी को कहा था कि वह इस माह अपनी पहली भारत यात्रा को लेकर उत्सुक हैं। उन्होंने संकेत दिए कि उनकी इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। ट्रंप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आमंत्रण पर 24-25 फरवरी के दो दिवसीय भारत दौरे पर होंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति गुजरात के अहमदाबाद भी जाएंगे और वहां एक स्टेडियम में मोदी के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे। 

 व्हाइट हाउस द्वारा ट्रंप की भारत यात्रा की तारीखों की घोषणा के एक दिन बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ओवल कार्यालय में संवाददाताओं से कहा,‘‘ वह (मोदी) बहुत सज्जन पुरुष हैं और मैं भारत जाने को उत्सुक हूं। हम इस माह के अंत में जाएंगे।’’ ट्रंप ने एक प्रश्न के उत्तर में संकेत दिए कि वह भारत के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने के इच्छुक हैं। उन्होंने कहा,‘‘ वे (भारतीय) कुछ करना चाहते हैं और हम देखेंगे...अगर हम कोई सही समझौता कर सके तो उसे करेंगे।’’ दोनों देश मतभेदों का समाधान करने और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए एक व्यापार समझौते पर चर्चा कर रहे हैं। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिकानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्व अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो