लाइव न्यूज़ :

Donald Trump Take Oath 47th US President: अमेरिका-भारत संबंध और प्रगाढ़ होंगे?, कई भारतीय ट्रंप टीम में शामिल, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 20, 2025 12:35 IST

Donald Trump Take Oath 47th US President Today: मैं उम्मीद करता हूं कि अमेरिका में नए राजनीतिक माहौल में अमेरिका-भारत संबंध और प्रगाढ़ होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देद्विपक्षीय संबंध को आगे बढ़ाने के लिए अमेरिका में मजबूत द्विदलीय समर्थन है।राष्ट्रीय सुरक्षा और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में कई भारतीय-अमेरिकियों को नियुक्त किया है।हरमीत कौर ढिल्लों, विवेक रामास्वामी, कश पटेल, जय भट्टाचार्य और श्रीराम कृष्णन प्रमुख हैं।

Donald Trump Take Oath 47th US President Today: वैश्विक भारतीय समुदाय की गैर-लाभकारी संस्था ‘इंडियास्पोरा’ ने सोमवार को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने से पहले डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी और उम्मीद जताई कि नए प्रशासन के तहत अमेरिका-भारत संबंध और प्रगाढ़ होंगे। ‘इंडियास्पोरा’ के संस्थापक-अध्यक्ष एमआर रंगास्वामी ने कहा, ‘‘इंडियास्पोरा और भारतीय-अमेरिकी समुदाय की ओर से मैं अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बधाई देना चाहता हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि अमेरिका में नए राजनीतिक माहौल में अमेरिका-भारत संबंध और प्रगाढ़ होंगे।’’

रंगास्वामी ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान दोनों पक्षों के शीर्ष सरकारी अधिकारियों ने मजबूत संबंध स्थापित किए और इस अहम द्विपक्षीय संबंध को आगे बढ़ाने के लिए अमेरिका में मजबूत द्विदलीय समर्थन है।’’ अपने दूसरे कार्यकाल में ट्रंप ने नागरिक अधिकार, राष्ट्रीय सुरक्षा और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में कई भारतीय-अमेरिकियों को नियुक्त किया है।

इनमें हरमीत कौर ढिल्लों, विवेक रामास्वामी, कश पटेल, जय भट्टाचार्य और श्रीराम कृष्णन प्रमुख हैं। ‘इंडियास्पोरा’ के कार्यकारी निदेशक संजीव जोशीपुरा ने कहा, ‘‘पिछले कुछ वर्षों में इंडियास्पोरा का ध्यान दो प्रमुख क्षेत्रों में रहा है-प्रवासी भारतीयों की नागरिक और राजनीतिक भागीदारी को बढ़ाना तथा अमेरिका-भारत संबंधों को मजबूत करना।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह देखकर खुशी होती है कि हर अमेरिकी प्रशासन ने, चाहे उनकी राजनीतिक संबद्धता कुछ भी हो भारतीय-अमेरिकियों को सरकार में वरिष्ठ पदों पर नियुक्त किया है और आने वाले ट्रंप प्रशासन ने भी इस प्रवृत्ति को जारी रखा है।’’

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपUSAडोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रानरेंद्र मोदीS Jaishankar
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत