लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्ष में कूद पड़े डोनाल्ड ट्रंप, बोले- "इस युद्ध को सुलझाना मेरे लिए बहुत आसान"

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 18, 2025 14:14 IST

Donald Trump: उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नोबेल पुरस्कार नहीं मिला। किसी को यह पुरस्कार मिला है।

Open in App

Donald Trump: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बढ़ती शत्रुता के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ‘‘अगर’’ उन्हें दोनों देशों के बीच संघर्ष को हल कराने की जरूरत पड़ी तो यह उनके लिए ‘‘आसान’’ बात होगी। ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ भोज के दौरान मीडिया से कहा, ‘‘मैं समझता हूं कि पाकिस्तान ने हमला किया या अफगानिस्तान के साथ संघर्ष जारी है, अगर मुझे इसे सुलझाना है तो यह मेरे लिए आसान है।’’

ट्रंप ने लाखों लोगों की जान बचाने का एक बार फिर दावा किया और साथ ही यह आश्वासन भी दिया कि उन्हें अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच संघर्ष को सुलझाने में ‘‘सफलता’’ मिलेगी। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लोगों को मारे जाने से रोकना अच्छा लगता है। मैंने लाखों-करोड़ों लोगों की जान बचाई है और मुझे लगता है कि हमें इस युद्ध को रोकने में सफलता मिलेगी।’’

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाकर नए हवाई हमले किए जिससे दोहा में होने वाली अपेक्षित वार्ता पर ग्रहण लग गया। इससे पहले दोनों पक्षों के बीच संघर्षविराम ने हमलों पर अस्थायी रूप से विराम लगा दिया था। समाचार पत्र ‘डॉन’ की शनिवार की रिपोर्ट के अनुसार, इन हमलों से पहले आतंकवादियों ने उत्तरी वजीरिस्तान में एक सैन्य प्रतिष्ठान पर बंदूक और बम से हमले किए थे।

इस बीच, ट्रंप ने ‘‘आठ युद्ध’’ रूकवाने के बावजूद नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर एक बार फिर निराशा व्यक्त की है। ट्रंप ने कहा, ‘‘आप जानते हैं कि हमने आठ अन्य समस्याओं का समाधान किया है।... मैंने आठ युद्ध सुलझाए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हर बार जब मैं एक का समाधान कराता हूं तो वे कहते हैं कि अगर आप अगले का भी समाधान कर लेते हैं तो आपको नोबेल पुरस्कार मिलेगा।’’

ट्रंप ने हालांकि तुरंत यह भी कहा कि उन्होंने यह नोबेल के लिए नहीं किया। उन्होंने दावा किया कि वह 2025 की नोबेल शांति पुरस्कार विजेता (मारिया कोरिना मचाडो) को नहीं जानते। उन्होंने मचाडो का नाम नहीं लिया। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नोबेल पुरस्कार नहीं मिला। किसी को यह पुरस्कार मिला है। वह एक बहुत अच्छी महिला हैं, बहुत अच्छी, मुझे नहीं पता कि वह कौन हैं लेकिन वह बहुत उदार हैं इसलिए मुझे इन सब बातों की परवाह नहीं है। मुझे बस लोगों की जान बचाने की परवाह है।’’ 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपपाकिस्तानअफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो