लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: संसद बिल्डिंग में दंगा करने वालों को डोनाल्ड ट्रंप देंगे माफी, कहा- अगर 2024 का चुनाव लड़ा और जीता तो ऐसा करूंगा

By विशाल कुमार | Updated: January 30, 2022 12:03 IST

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर मैं जीत गया मैं 6 जनवरी के आरोपी लोगों के साथ न्याय करूंगा। उन्होंने आगे कहा कि हम उनके साथ पूरा न्याय करेंगे। और अगर माफी की जरूरत पड़ती है तो हम उन्हें माफी देंगे। क्योंकि उनके साथ बहुत अन्याय किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे6 जनवरी, 2021 को ट्रंप के समर्थकों ने कैपिटल हिल पर हमला कर दिया था।यह 1812 के युद्ध के बाद अमेरिका संसद पर सबसे बड़ा हमला था।700 से अधिक लोगों पर हमले में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।

वाशिंगटन:अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर वे 2024 का राष्ट्रपति चुनाव लड़ते हैं और जीत जाते हैं तो वे अमेरिका के संसद की बिल्डिंग कैपिटल हिल में 6 जनवरी को दंगा करने आरोपियों को माफ कर देंगे।

साल 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडेन के सामने हार का सामना करने वाले ट्रंप ने फिलहाल इस बात की घोषणा नहीं की है कि वे 2024 का चुनाव लड़ेंगे या नहीं। वह टेक्सास के कॉनरो में एक रैली को संबोधित कर रहे थे।

ट्रंप ने कहा कि एक और चीज जो हम करेंगे और बहुत सारे लोग मुझसे यह बात पूछ रहे हैं, अगर मैं जीत गया मैं 6 जनवरी के आरोपी लोगों के साथ न्याय करूंगा। उन्होंने आगे कहा कि हम उनके साथ पूरा न्याय करेंगे। और अगर माफी की जरूरत पड़ती है तो हम उन्हें माफी देंगे। क्योंकि उनके साथ बहुत अन्याय किया जा रहा है।

बता दें कि, साल 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप की हार के बाद 6 जनवरी, 2021 को उनके समर्थकों ने कैपिटल हिल पर हमला कर दिया था जो कि 1812 के युद्ध के बाद अमेरिका संसद पर सबसे बड़ा हमला था।

यह हमला ट्रंप के उस दावे के बाद हुआ था कि नवंबर, 2020 के चुनाव परिणाम में उनकी हार धोखाधड़ी के कारण हुई जिसके कारण उनके समर्थक संसद से बाइडेन की जीत को प्रमाणित करने से रोकने की मांग करने लगे थे।

हमले के एक दिन बाद घटनास्थल पर कार्रवाई करने वाले एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई थी, जबकि कैपिटल हिल की रखवाली करने वाले चार अन्य लोगों ने आत्महत्या कर ली थी। 

घंटों तक चले इस हमले में करीब 140 पुलिस अधिकारी घायल हो गए। चार दंगाइयों की भी मौत हो गई थी। 700 से अधिक लोगों पर हमले में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपUSअमेरिकाCapitol Hill
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो