लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: व्हाइट हाउस के बाहर गोलीबारी, सुरक्षित स्थान पर ले जाए गए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

By सुमित राय | Updated: August 11, 2020 09:32 IST

अमेरिका में व्हाइट हाउस के बाहर गोलीबारी की घटना सामने आई है, जिसके बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी में व्हाइट हाउस के बाहर गोलीबारी होने की खबर सामने आई है। इस बात की पुष्टि खुद डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयान में की है।इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप को सीक्रेट सर्विस के कर्मचारी सुरक्षित स्थान पर ले गए हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान व्हाइट हाउस के बाहर गोलीबारी होने की खबर सामने आई है। इस बात की पुष्टि खुद डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयान में की है। उन्होंने कहा कि इस घटना में किसी को गोली भी लगी है और उसे अस्पताल ले जाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार गोलीबारी की घटना के बाद डोनाल्ड ट्रंप को सीक्रेट सर्विस के कर्मचारी सुरक्षित स्थान पर ले गए हैं।

ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, "व्हाइट हाउस के बाहर गोलीबारी हो रही थी और लगता है कि सबकुछ अच्छी तरह से नियंत्रित कर लिया गया है। मैं सीक्रेट सर्विस के कर्मचारियों को हमेशा उनकी त्वरित और बहुत प्रभावी कार्रवाई के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा। किसी को अस्पताल ले जाया गया है। लगता है कि उस शख्स को सीक्रेट सर्विस द्वारा गोली मार दी गई थी।"

एएनआई के अनुसार सीक्रेट सर्विस एजेंटों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत के तुरंत बाद व्हाइट हाउस के ब्रीफिंग रूम से बाहर निकाल दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में लौटने के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने संवाददाताओं को बताया कि व्हाइट हाउस के बाहर शूटिंग चल रही थी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, "हमने अब तक करीब 65 मिलियन लोगों को कोरोना वायरस का टेस्ट किया है और कोई भी देश इस संख्या के करीब भी नहीं है। 1.5 बिलियन की आबादी वाला भारत भी लगभग 11 मिलियन के टेस्ट करने के बाद दूसरे नंबर पर रह सकता है। मुझे पूरा विश्वास है कि इस साल के अंत तक हमारे पास इस महामारी का टीका उपलब्ध होगा।"

इसके साथ ही डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर हमला बोला और कहा, "चीन ने जो कुछ किया, उससे हम परेशान हैं। चीन अच्छा नहीं है।" उन्होंने कहा, "अगर हम चुनाव जीतते हैं तो ईरान एक महीने में हमारे साथ सौदा करेगा। लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं पता कि हम चीन के साथ सौदा करना चाहते हैं।"

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?