लाइव न्यूज़ :

चीन ने दी भारत को धमकी, कहा- अपनी सेना को कंट्रोल में रखें

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: December 28, 2017 19:45 IST

चीन ने कहा कि इस साल, एकीकृत तैनाती के तहत, हमारी सेना ने सख्ती के साथ देश की संप्रभुता और सुरक्षा हितों की रक्षा की है। 

Open in App

डोकलाम विवाद के बाद चीन ने भारत को नसीहत देते हुए कहा है कि वह अपनी सेना पर कंट्रोल रखना चाहिए। गुरूवार को जारी इस बयान में चीन ने कहा कि सीमा पर शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए भारत को सीमा समझौते को लागू करना चाहिए। अपने बयान में चीन के रक्षा प्रवक्ता कर्नल रेन गुओकिआंग ने कहा है कि 2017 में अपने देश के अंतर्राष्ट्रीय सैन्य सहयोग की मुख्य बातों में डोकलाम जैसी 'हॉट स्पॉट' मुद्दों को संभालना शामिल था।

चीन ने कहा कि इस साल, एकीकृत तैनाती के तहत, हमारी सेना ने सख्ती के साथ देश की संप्रभुता और सुरक्षा हितों की रक्षा की है। इस बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में चीनी प्रवक्ता ने कहा कि डोकलाम विवाद के चलते भारत और चीन के संबंध में नजरिया थोड़ा बदला है। भारत को सीमा समझौतों को लागू करने के साथ ही अपने सैनिकों को नियंत्रित करना चाहिए।

बता दें कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने भूटान की सीमा से सटे डोकलाम पर अपना दावा करते हुए यहां सड़क निर्माण कार्य शुरू हुआ था जिसके बाद 16 जून को भारतीय सेना ने इस पर कड़ा ऐतराज जताया था। इसके बाद दोनों ही देशों के की सेना के बीच तना-तनी काफी बढ़ गई थी। दरअसल, इस सड़क से  भारत को उत्तर पूर्वी राज्यों से जोड़ने वाले संकीर्ण रास्ते 'चिकन नेक' पर खतरा था।

टॅग्स :डोकलामचीनइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?