लाइव न्यूज़ :

दिवाली दिवस विधेयक अमेरिकी संसद में पेश

By भाषा | Updated: November 3, 2021 22:41 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, तीन नवंबर न्यूयॉर्क से सांसद कैरोलिन बी मैलोनी के नेतृत्व में सांसदों ने बुधवार को घोषणा की कि रोशनी के त्योहार दिवाली को संघीय अवकाश घोषित करने के लिए प्रतिनिधि सभा में एक विधेयक पेश किया गया है।

मैलोनी ने एक कार्यक्रम में कहा, "... ‘इंडियन कॉकस’ के सदस्यों के साथ इस सप्ताह दीपावली दिवस अधिनियम पेश कर मैं बहुत खुश और उत्साहित हूं, इससे कानून के तहत दिवाली एक संघीय अवकाश बन सकेगा।’’

इस ऐतिहासिक विधेयक को पेश करने में भारतीय-अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति सहित कई सांसद शामिल हैं। कृष्णमूर्ति ने रोशनी के त्योहार दिवाली के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व को मान्यता देने वाला एक प्रस्ताव भी अमेरिकी कांग्रेस में पेश किया है।

मैलोनी ने कहा कि इस साल दिवाली कोविड-19 के अंधकार से देश के आगे बढ़ने का प्रतीक है। उन्होंने कहा, "मुझे आपके साथ अंधकार पर प्रकाश की जीत, बुराई पर अच्छाई की जीत और अज्ञानता पर ज्ञान की तलाश का जश्न मनाते हुए गर्व हो रहा है... वास्तव में इस वर्ष दिवाली हमारे देश की कोविड के अंधेरे से बाहर निकलने की सतत यात्रा का प्रतीक है...।’’

इससे पहले कृष्णमूर्ति ने प्रतिनिधि सभा में प्रस्ताव पेश करने के बाद कहा कि दिवाली के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को स्वीकार करने वाला यह प्रस्ताव इस महत्वपूर्ण अवसर पर भारतवंशी अमेरिकियों और दुनिया भर में प्रवासी भारतीयों के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त करता है। कृष्णमूर्ति ने कहा, ‘‘दीपावली के विशाल धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व को मान्यता देने के लिए इस प्रस्ताव को पेश करते हुए मुझे गर्व हो रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘महामारी के दौरान एक और दिवाली मनाते हुए मुझे उम्मीद है कि हम देखेंगे कि दुनिया में अंधकार पर प्रकाश हावी हो रहा है। अपने-अपने घरों में प्रियजनों के साथ दीप जलाकर दिवाली मनाने के लिए एकत्रित होने वाले परिवारों के लिए मैं सुरक्षित और प्रसन्नता से भरी दिवाली की कामना करना चाहता हूं और सभी के लिए अच्छे स्वास्थ्य और शांति की प्रार्थना करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब