लाइव न्यूज़ :

किससे कैसे बात करें, इसे लेकर बाइडन प्रशासन में चर्चा जोरों पर

By भाषा | Updated: February 16, 2021 15:39 IST

Open in App

वाशिंगटन, 16 फरवरी (एपी) पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शासनकाल की नीतियों में हुए भारी बदलाव के बाद राष्ट्रपति जो बाइडन का प्रशासन पूरे जोर-शोर से इस तैयारी में जुटा है कि अमेरिका को किससे, कैसे और क्या बात करनी चाहिए तथा इसके लिए क्या तैयारियां होनी चाहिए ।

राष्ट्रपति बाइडन ने पद भार ग्रहण करने के बाद दूसरे देश के एक नेता को 12 बार फोन किया है। अन्य विदेशी नेताओं के साथ भी वह इसी उत्साह और जोश के साथ बार-बार संपर्क साध रहे हैं। ऐसा करना व्हाइट हाउस की परंपरा रही है, लेकिन ट्रंप की नजर में यह बेकार की कवायद था।

फोन पर दुनिया भर के नेताओं से बातचीत करने की बाइडन की नीति, उनका काम करने का अपना तरीका है और फायदेमंद भी है क्योंकि इसमें उन नेताओं से भी संपर्क किया जा रहा है जिन्हें पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी बराबरी का नहीं मानते हुए दूर कर दिया था। लेकिन अपने प्रयासों से बाइडन दुनिया भर में सभी देशों के साथ अमेरिका के संबंधों की मरम्मत करने में जुटे हुए हैं।

जॉर्ज डब्ल्यू बुश और बराक ओबामा प्रशासन में व्हाइट हाउस राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में काम कर चुके मैथ्यू गुडमैन का कहना है, ‘‘इन्हें पक्का पता है कि शुरुआत से ही इन्हें सहयोगियों/साझेदारों के साथ बेहतर संबंध बनाकर चलना होगा।’’

उन्होंने कहा कि यह केन्द्रीय संगठनात्मक नीति है जिसके तहत उन्होंने ट्रंप प्रशासन के अध्याय का पन्ना पलटने और गठबंधनों को वापस पटरी पर लाने का फैसला किया है। बातचीत के लिए तैयारी इसी का एक हिस्सा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल