लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में अफगान नागरिकों को शरण देने के मामले पर रिपब्लिकन पार्टी के बीच मतभेद बढ़ा

By भाषा | Updated: August 28, 2021 13:32 IST

Open in App

वाशिंगटन, 28 अगस्त (एपी) अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद पैदा हुई अराजकता के बीच अमेरिका के निकासी अभियान के मद्देनजर अफगान नागरिकों को देश में शरण देने पर सवाल उठाने वाले रिपब्लिकन नेताओं की संख्या बढ़ रही है और इसी के साथ पार्टी के अगले साल होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले रिपब्लिकन नेताओं के बीच मतभेद बढ़ रहा है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सप्ताह पहले एक बयान जारी करके कहा था, ‘‘हमारे देश की सहायता करने वाले नागरिकों एवं अन्य लोगों को शरणार्थी बनने की अनुमति दी जानी चाहिए’’, लेकिन उन्होंने हाल में सतर्क किया कि महीने के अंत में अमेरिकी बलों की निकासी के अभियान की समय सीमा समाप्त होने से पहले अफगानिस्तान से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे लोग खतरा पैदा कर सकते हैं। ट्रंप ने कहा, ‘‘जो बाइडन कितने आतंकवादियों को देश में लाएंगे।’’ रिपब्किन पार्टी ने बाइडन के समक्ष आए पहले बड़े विदेश नीति संकट से निपटने को लेकर उनकी आलोचना की है। कुछ रिपब्लिकन नेता आव्रजन विरोधी बयानबानी कर रह रहे हैं और अफगान नागरिकों को शरण देने के खिलाफ हैं, जबकि पार्टी के अन्य नेताओं का मानना है कि अमेरिका को उन लोगों को अफगानिस्तान से निकलने में मदद करनी चाहिए, जिन्होंने पिछले दो दशक में अमेरिकियों की मदद की। रिपब्लिकन जवाबदेही परियोजना की निदेशक ओलिविया ट्रॉय ने शरण की इच्छा रखने वाले अफगान नागरिकों में आतंकवादियों के शामिल होने की बात को खारिज करते हुए कहा, ‘‘यह वास्तव में पूरी तरह निराधार है।’’ रिपब्लिकन नेता और जनमत संग्रह के विश्लेषक नील न्यूहाउस ने कहा कि यह बयानबाजी अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद आतंकवादी खतरों को लेकर देश की बढ़ती चिंता को दर्शाती है। बाइडन प्रशासन ने जोर देकर कहा है कि जिन लोगों को अमेरिका आने के लिए मंजूरी मिली है, उनमें से प्रत्येक व्यक्ति की चौबीसों घंटे काम कर रहे अधिकारी अच्छी तरह जांच कर रहे हैं। ट्रंप और उनके समर्थकों ने मांग की है कि निकासी अभियान में अमेरिकियों को प्राथमिकता दी जाए। काबुल हवाईअड्डे के पास भीड़ पर बृहस्पतिवार को हुए हमले में 13 अमेरिकी कर्मियों और 150 से अधिक अफगान नागरिकों की मौत के बाद अमेरिका में सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है। रिपब्लिकन पार्टी के नेता मैट रोसेंडेल ने ट्वीट किया, ‘‘अप्रमाणित शरणार्थियों को निकालने के लिए कितने अमेरिकी सैन्य कर्मियों को जान गंवानी पड़ेगी? अमेरिकी नागरिकों को बाहर निकालो और हमारे बलों को घर लाओ।’’ रिपब्लिकन गवर्नरों और सांसदों सहित कई अन्य लोगों का रुख अलग है और उन्होंने अपने राज्यों में शरणार्थियों का स्वागत किया है और वे उनकी मदद कर रहे हैं। अमेरिका ने 14 अगस्त से अफगानिस्तान से एक लाख से अधिक लोगों को बाहर निकाला है, जिनमें से 5,100 से अधिक अमेरिकी हैं। अमेरिकी प्राधिकारियों का मानना है कि अफगानिस्तान से निकलने के इच्छुक करीब 500 अमेरिकी अब भी युद्धग्रस्त देश में है, जबकि शेष के बारे में माना जा रहा है कि वे वहीं रुकना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो