लाइव न्यूज़ :

काबुल में ब्रिटेन के दूतावास में छूटे अफगान कर्मचारियों के विवरण

By भाषा | Updated: August 27, 2021 18:55 IST

Open in App

लंदन, 27 अगस्त (एपी) ब्रिटेन के रक्षा प्रमुख ने शुक्रवार को, काबुल स्थित ब्रिटिश दूतावास में हुई सुरक्षा चूक की तह तक जाने का वादा किया जिसके कारण अफगान कर्मचारियों और रोजगार के लिए आवेदन करने वालों की जानकारी वाले दस्तावेज पीछे छूट गए थे। टाइम ऑफ लंदन के संवाददाता एंथोनी लॉयड ने कहा कि इस सप्ताह जब वह एक तालिबानी के साथ काबुल के परित्यक्त राजनयिक इलाके में गए तो उन्हें जमीन पर बिखरे दस्तावेज मिले। रक्षा मंत्री बेन वालेस ने कहा कि दस्तावेजों को असुरक्षित छोड़ा जाना बिलकुल भी अच्छा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन इसके बारे में सवाल कर सकते हैं। वालेस ने एलबीसी रेडियो से कहा. “हम इसका पता लगाएंगे और तह तक जाएंगे।” पश्चिमी देशों की सेनाओं के लिए काम करने वाले हजारों नागरिक अफगानिस्तान से निकलने का प्रयास कर रहे हैं क्योंकि तालिबान के सत्ता पर काबिज होने के बाद उन्हें इसके नतीजे का भय सता रहा है। लॉयड ने कहा कि दस्तावेजों में दूतावास के एक वरिष्ठ कर्मचारी का नाम और पता शामिल था। उन्होंने कहा कि इसके अलावा अन्य कर्मचारियों तथा अनुवादक के पद के लिए आवेदन करने वालों के पते भी शामिल थे। उन्होंने उन फोन नंबरों पर संपर्क किया तो मालूम हुआ कि कुछ कर्मचारी पहले ही अफगानिस्तान छोड़ चुके थे लेकिन अन्य अब भी देश में थे जिनमें से तीन अफगान कर्मचारी और उनके परिवारों के आठ सदस्य काबुल हवाई अड्डे के बाहर फंसे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUK PM Keir Starmer: केअर स्टार्मर के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री, देखिए दावेदारों की पूरी सूची?

क्रिकेटबल्ले और गेंद से खराब फॉर्म में थीं दीप्ति शर्मा?, टी20 विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 36 रन और 5 विकेट

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं