लाइव न्यूज़ :

काबुल दूतावास में काम करनेवाले अफगान नागरिकों को अपने यहां लाएगा डेनमार्क

By भाषा | Updated: August 12, 2021 16:23 IST

Open in App

कोपनहेगन, 12 अगस्त (एपी) डेनमार्क अपने काबुल दूतावास में काम करनेवाले अफगान नागरिकों को सुरक्षित निकालकर यूरोपीय देश लाएगा जहां के सांसद इन लोगों को दो साल के लिए देश में रहने की अनुमति देने के लिए सहमत हो गए हैं।

संबंधित योजना को बुधवार को मंजूरी प्रदान कर दी गई जो काबुल में डेनमार्क के दूतावास में काम करनेवाले और युद्धग्रस्त देश में डैनिश सैनिकों की दुभाषिए के रूप में मदद करनेवाले लोगों के लिए है।

काबुल में 2006 में अपना दूतावास खोलने वाले डेनमार्क ने अमेरिका सहित अन्य पश्चिमी देशों की तरह हाल में अफगानिस्तान से अपने सैनिकों को वापस बुला लिया है।

डेनमार्क के विदेश मंत्रालय ने कहा कि दूतावास में मौजूदा और विगत दो वर्षों के भीतर काम कर चुके पूर्व कर्मी अपने पति-पत्नियों तथा बच्चों के साथ यूरोपीय देश लाए जाने के पात्र होंगे।

इस योजना को राजनीतिक समर्थन मिलने के बाद विदेश मंत्रालय ने कहा कि अफगानिस्तान में सुरक्षा संबंधी स्थिति गंभीर है और तालिबान आगे बढ़ता जा रहा है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘उन अफगान लोगों की मदद करने की हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है जिन्हें अफगानिस्तान में डेनमार्क के योगदान में मदद करने की वजह से खतरा है।’’

देश के सांसद ऐसे लोगों को दो साल के लिए डेनमार्क में रहने की अनुमति देने के लिए सहमत हो गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडॉक्टर अभिमन्यु और पत्नी चला रहे थे सेक्स रैकेट, निजी हरिओम क्लिनिक में अवैध धंधा?, छापेमारी की तो नजारा देख अधिकारी हैरान

क्राइम अलर्टशैम्पू की बाेतल में रखकर मादक पदार्थ की तस्करी?, ट्रेन से 4.26 करोड़ की काेकीन जब्त, महिला गिरफ्तार

कारोबारडाक विभाग में पहली बार खुले 14.74 लाख खाते?, बचत खातों, बीमा, सुकन्या, आरडी, खातों में नागपुर की ऐतिहासिक उपलब्धि 

भारतपत्नी का बच्चे के सामने गालीगलौज करना पति को आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं?, बंबई हाईकोर्ट ने कहा- पारिवारिक जीवन में मतभेद सामान्य बात

पूजा पाठRashifal 14 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे मेष समेत ये 5 राशि के लोग

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका को इतनी क्यों जंग पसंद है?, 250 वर्षों के इतिहास पर नजर डालें तो...

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?