लाइव न्यूज़ :

जलियावाला बाग नरसंहार पर पीएम टेरेसा मे ने खेद व्यक्त किया, माफी नहीं मांगी

By भाषा | Updated: May 9, 2019 19:26 IST

भारतीय प्रवासियों की अच्छी खासी मौजूदगी के बीच उन्होंने कहा, “जो हुआ हमें उसपर गहरा खेद है और इतने सारे लोगों को दर्द से गुजरना पड़ा।” उन्होंने कहा, “उस दिन जो हुआ था उसका विवरण सुनने के बाद कोई भी ऐसा नहीं होगा जो अंदर तक हिल न जाए। कोई भी सच में ये नहीं सोच सकता कि 100 साल पहले उस दिन इस बाग में आने वालों पर क्या गुजरी होगी।” 

Open in App
ठळक मुद्देजलियावाला बाग नरसंहार अमृतसर में बैसाखी के त्योहार के मौके पर 13 अप्रैल 1919 को हुआ था।कोई भी सच में ये नहीं सोच सकता कि 100 साल पहले उस दिन इस बाग में आने वालों पर क्या गुजरी होगी।

प्रधानमंत्री टेरेसा मे ने जलियावाला बाग नरसंहार पर ब्रिटिश सरकार की तरफ से गहरा खेद व्यक्त किये जाने की बात दोहराई है। बैसाखी के मौके पर अमृतसर में हुए इस नरसंहार की 100वीं बरसी के मौके पर ब्रिटिश सरकार की तरफ से इस घटना पर खेद व्यक्त किया गया है।

जलियावाला बाग नरसंहार अमृतसर में बैसाखी के त्योहार के मौके पर 13 अप्रैल 1919 को हुआ था जब ब्रिटिश इंडियन आर्मी ने कर्नल रेगीनाल्ड डायर की कमान में आजादी समर्थकों की भीड़ पर गोलीबारी करवाई जिसमें औरतों, बच्चों समेत सैंकड़ों की जान गई।

लंदन में डाउनिंग स्ट्रीट पर बुधवार शाम को बैसाखी समारोह के दौरान प्रधानमंत्री मे ने पिछले महीने हाउस ऑफ कॉमन्स में दिये गए अपने बयान को दोहराया जिसमें उन्होंने इसे ब्रिटिश भारतीय इतिहास पर “शर्मनाक धब्बा” करार दिया था।

भारतीय प्रवासियों की अच्छी खासी मौजूदगी के बीच उन्होंने कहा, “जो हुआ हमें उसपर गहरा खेद है और इतने सारे लोगों को दर्द से गुजरना पड़ा।” उन्होंने कहा, “उस दिन जो हुआ था उसका विवरण सुनने के बाद कोई भी ऐसा नहीं होगा जो अंदर तक हिल न जाए। कोई भी सच में ये नहीं सोच सकता कि 100 साल पहले उस दिन इस बाग में आने वालों पर क्या गुजरी होगी।” 

टॅग्स :जलियावाला बाग नरसंहारइंडियाब्रिटेनब्रिटिश पार्लियामेंट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वUK PM Keir Starmer: केअर स्टार्मर के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री, देखिए दावेदारों की पूरी सूची?

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत