लाइव न्यूज़ :

'डियर हसबैंड, आप दूसरे साथियों के साथ..', दुबई की राजकुमारी शेखा महरा ने पति को कहा- तलाक, तलाक, तलाक

By आकाश चौरसिया | Updated: July 17, 2024 17:50 IST

1994 में पैदा हुईं माहरा ने बीते साल 27 मई को शेख मना बिन से निकाह किया था। उन्होंने निकाह के पांच महीने बाद गर्भवती होने की जानकारी भी सोशल मीडिया पर साझा की थी। लेकिन, साल भर भी नहीं बीते और अब दोनों के बीच तलाक हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदुबई की राजकुमारी ने पति को दिया तलाक, तलाक...इसके साथ उन्होंने घोषणा सोशल मीडिया पर कीउन्होंने पति को संबोधित करते हुए पोस्ट में कहा, जैसा कि आप दूसरे साथियों के साथ व्यस्त होंगे

दुबई: यूएई के राजा शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की बेटी शेखा महरा बिन्त मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने अपने पति शेख माना बिन मोहम्मद बिन राशिद को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' के जरिए डाइवोर्स दे दिया है। हालांकि, उन्होंने इसकी घोषणा हाल में हुए पहले बच्चे के बाद की है, सामने आई खबरों के मुताबिक दोनों को एक महीने पहले ही बेबी हुआ है।    

दुबई के पीएम मकतूम की बेटी शेखा माहरा बिन्त ने इंस्टाग्राम पर अपने पति शेख मना बिन मोहम्मद बिन राशिद बिन माना अल मकतूम से तलाक का ऐलान करते हुए कहा कि प्यारे पति, जैसा कि आप अन्य लोगों के साथ व्यस्त होंगे। इस बीच मैं हमारे तलाक का ऐलान करती हूं। उन्होंने पोस्ट की आखिर में कहा, 'मैं आपको तलाक देती हूं, मैं आपको तलाक देती हूं और मैं आपको तलाक देती हूं'।  

बता दें कि 1994 में पैदा हुईं माहरा ने बीते साल 27 मई को शेख मना बिन से निकाह किया था। उन्होंने निकाह के पांच महीने बाद उन्होंने अपने गर्भवती होने की जानकारी भी सोशल मीडिया पर साझा की थी। उन्होंने अपने अल्ट्रासाउंड स्कैन की तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए कहा था कि केवल हम तीन।  

शेखा महरा ने मां बनने के अनुभव पर खुशी जताई थी और इसे अपना "सबसे यादगार अनुभव" बताया था। उन्होंने प्रसव के दौरान सावधानीपूर्वक देखभाल के लिए अपनी मेडिकल टीम और अस्पताल के कर्मचारियों को धन्यवाद दिया था। तस्वीरों में शेख मन को अपनी नवजात बेटी को गोद में लिए हुए भी कैद किया गया है।

टॅग्स :दुबईUAE
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

विश्वकुवैत में बिजली और जल शोधन संयंत्र पर ईरान का हमला, भारतीय नागरिक की मौत

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

विश्वअबू धाबी में मिसाइल के मलबे की चपेट में आने से मारे गए दो लोगों में एक भारतीय भी शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल