लाइव न्यूज़ :

Covid-19 Medicine: कोरोना वायरस से लड़ने के लिये मलेरिया की दवा कारगर! जानें वैज्ञानिकों और ट्रंप के सलाहकार ने क्या कहा

By भाषा | Updated: April 7, 2020 05:13 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके प्रशासन के सदस्य मलेरिया रोधी दवा को बढ़ावा दे रहे हैं जबकि कोविड-19 से निपटने के लिये इसे आधिकारिक रूप से मंजूरी नहीं मिली है, यद्यपि वैज्ञानिकों का कहना है कि वायरस के खिलाफ प्रभावी और सुरक्षित साबित करने के लिये इसका अभी और परीक्षण किये जाने की जरूरत है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके प्रशासन के सदस्य मलेरिया रोधी दवा को बढ़ावा दे रहे हैंवैज्ञानिकों का कहना है कि वायरस के खिलाफ प्रभावी और सुरक्षित साबित करने के लिये इसका अभी और परीक्षण किये जाने की जरूरत है।

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके प्रशासन के सदस्य मलेरिया रोधी दवा को बढ़ावा दे रहे हैं जबकि कोविड-19 से निपटने के लिये इसे आधिकारिक रूप से मंजूरी नहीं मिली है, यद्यपि वैज्ञानिकों का कहना है कि वायरस के खिलाफ प्रभावी और सुरक्षित साबित करने के लिये इसका अभी और परीक्षण किये जाने की जरूरत है। ट्रंप के कारोबार सलाहकार पीटर नवारो ने सोमवार को एक टीवी साक्षात्कार में इस दवा, हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन, के इस्तेमाल की वकालत की। इससे एक दिन पहले ट्रंप भी सार्वजनिक रूप से इस दवा को लेकर अपना भरोसा व्यक्त कर चुके हैं।

ट्रंप ने रविवार को संवाददाताओं से कहा था, “मैं क्या जानता हूं, मैं चिकित्सक नहीं हूं। लेकिन मेरे पास आम समझ है।” व्हाइट हाउस के कोरोना वायरस कार्यबल के ‘स्थिति कक्ष’ में बैठक के दौरान शनिवार को इस दवा को लेकर हुई तीखी बहस के बाद प्रशासन की तरफ से इस दवा की पुरजोर वकालत की जा रही है। माना जा रहा है कि इस बैठक में नवारो ने अमेरिका के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. एंथोनी फाउसी द्वारा दवा की अनुशंसा सिर्फ अवैज्ञानिक साक्ष्यों पर आधारित होने की दलील को चुनौती दी थी।

स्थिति कक्ष में हुई चर्चा के बारे में जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि कोई औपचारिक चिकित्सीय प्रशिक्षण हासिल नहीं करने वाला नवारो ने फाउसी को टोकते हुए ऊंची आवाज में दावा किया कि उनके द्वारा एकत्र की गई अध्ययनों की रिपोर्ट व्यापक रूप से इस दवा की अनुशंसा करने के लिये पर्याप्त हैं। फाउसी का कहना है कि मौजूदा अध्ययन शोधपरक या तथ्यात्मक निष्कर्ष के बजाए व्यक्तिगत अनुभवों पर आधारित है कि यह दवा काम करती है। डॉक्टरों द्वारा कोविड-19 के मरीजों को मलेरिया की दवा की अनुशंसा की जा रही है, हालांकि ऐसा ‘ऑफ-लेबल’ (अलिखित तौर पर) किया जा रहा।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाडोनाल्ड ट्रम्पअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल