लाइव न्यूज़ :

न्यायालय ने कैलिफोर्निया में प्रार्थना सभाओं संबंधी वायरस नियमों पर रोक लगाई

By भाषा | Updated: April 10, 2021 15:41 IST

Open in App

वाशिंगटन, 10 अप्रैल (एपी) उच्चतम न्यायालय ने कैलिफोर्निया प्रशासन से कहा कि वह कोरोना वायरस से संबंधित ऐसे प्रतिबंधों को लागू नहीं कर सकता है जो बाइबल पढ़ने और प्रार्थना सभाओं समेत धार्मिक आयोजनों को घर तक ही सीमित करते हों।

न्यायालय का शुक्रवार का यह आदेश उन हालिया मामलों में शामिल है जिनमें अदालत ने अधिकारियों को धार्मिक आयोजनों पर लागू होने वाले कोरोना वायरस संबंधी प्रतिबंधों को लागू करने से रोका है।

पांच न्यायाधीशों ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि घरों तक सीमित धार्मिक आयोजन संबंधी प्रतिबंधों को फिलहाल हटा लिया जाना चाहिए जबकि अदालत के तीन अन्य न्यायाधीशों और मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ने कहा कि ऐसा नहीं किया जाना चाहिए।

हालांकि, कैलिफोर्निया में प्रशासन ने पहले ही 15 अप्रैल को प्रभावी होने वाले प्रतिबंधों में महत्वपूर्ण बदलावों की घोषणा की है। राज्य में संक्रमण की दर कम होने के बाद बदलाव किये जा रहे हैं।

कैलिफोर्निया में स्कूलों, किराने की दुकानों और चर्चों सहित विभिन्न स्थानों पर भिन्न प्रतिबंध लागू होते हैं। लोगों को धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में मास्क पहनना और शारीरिक दूरी बनाये रखना आवश्यक होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल