लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: ब्राजील में मृतकों की संख्या 90 हजार के पार, अमेरिका में 24 घंटे में 1200 से ज्यादा की गई जान

By विनीत कुमार | Updated: July 30, 2020 07:18 IST

Coronavirus: ब्राजील में कोरोना से मरने वालों की संख्या 90 हजार के पार हो गई है। ये जानकारी ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है। अमेरिका के बाद ब्राजील कोरोना से दूसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में कोरोना से पिछले 24 घंटे में 1267 लोगों की मौत, न्यूयॉर्क में अब तक सबसे ज्यादा मौतब्राजील में मौत का आंकड़ा 90 हजार के पार हुआ, ब्राजील में अब तक 2552265 मामले सामने आ चुके हैं

Coronavirus: अमेरिका में कोरोना संकट फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। जॉन हॉपकिंग यूनिवर्सिटी के अनुसार पिछले 24 घंटे में अमेरिका में 1267 लोगों की जान कोरोना से गई है। 

इसी के साथ अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की अब कुल संख्या डेढ़ लाख के पार हो गई है। ताजा अपडेट के अनुसार अभी तक अमेरिका में 150,649 लोगों की मौत हुई है। वहीं, ब्राजील में भी मरने वालों का आंकड़ा 90 हजार के पार हो गया है।

Coronavirus: अमेरिका के न्यूयॉर्क में सबसे ज्यादा मौत

अमेरिका में अब तक 4423917 कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं और ये दुनिया में इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित है। अमेरिका में सबसे मौत कोरोना से न्यूयॉर्क प्रांत में हुई है। 

यहां अब तक 32658 लोगों की जान कोरोना से जा चुकी है। वहीं, न्यू जर्सी में 15798 लोगों की जान गई है। तीसरे स्थान पर कैलिफोर्निया है जहां 8883 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। गौरतलब है कि जून में कोरोना के मामलों में कमी नजर आने लगी थी। हालांकि, अब जुलाई खत्म होते-होते एक बार फिर यहां कोरोना अपने चरम पर नजर आ रहा है।

Coronavirus: ब्राजील में 90 हजार से ज्यादा मौत

दुनिया में ब्राजील कोरोना से दूसरा सबसे बुरी तरह से प्रभावित देश है। ब्राजील में अब तक 90 हजार से ज्यादा लोगों की जान कोरोना से जा चुकी है। ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ये जानकारी दी गई है। 

जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार ब्राजील में मरने वालों का आंकड़ा अब बढ़कर 90,134 हो गया है। यहां अब तक कोरोना के 2552265 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, भारत इस सूची में अभी तीसरे नंबर पर है। यहां 15 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, मौत के मामले में छठे नंबर पर है।

भारत में अभी तक 34 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है। जबकि इटली में 35129 और मेक्सिको में करीब 45 हजार लोग कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं। ब्रिटेन में अब तक 46 हजार के करीब लोगों की मौत हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाब्रिटेनकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वUK PM Keir Starmer: केअर स्टार्मर के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री, देखिए दावेदारों की पूरी सूची?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत