लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- पूरा भरोसा, चीन के वुहान की लैब से ही आया कोरोना, दावा- अमेरिका के पास इसके सबूत भी हैं

By भाषा | Updated: May 1, 2020 10:58 IST

अमेरिका में कोरोना वायरस63 हजार 856 लोगों की मौत हुई है। USA में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 10 लाख के पार चली गई है। कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 1,095,023 हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड्र ट्रंप ने दावा किया है कि कोरोन वायरस वुहान के विषाणु विज्ञान संस्थान से पैदा हुआ, जल्द इसका खुलासा करेगे। ‘‘मुझे लगता है कि हम यह पता लगा लेंगे कि असल में हुआ क्या था। हम इस पर दृढ़ता से काम कर रहे हैं।’’ - ट्रंप

वाशिंगटन:अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार (30 अप्रैल) को पूरे यकीन के साथ दावा किया कि दुनियाभर में 2,30,000 से अधिक लोगों की जान लेने वाले और अर्थव्यवस्थाओं को तबाह करने वाले कोरोना वायरस की उत्पत्ति चीन के वुहान शहर की एक विषाणु विज्ञान प्रयोगशाला से हुई है। ट्रंप से पत्रकारों ने पूछा कि क्या उन्हें ऐसा कुछ मिला है जिससे वह यकीन के साथ कह सकते हैं कि यह वायरस वुहान के विषाणु विज्ञान संस्थान से पैदा हुआ, इस पर उन्होंने व्हाइट हाउस में कहा, ‘‘हां, मेरे पास है।’’ हालांकि, उन्होंने कोई भी जानकारी देने से इनकार करते हुए कहा कि जांच चल रही है और जल्द ही यह सामने आएगा।

यह चीन से पैदा हुआ और इसे रोका जा सकता था और काश वे इसे रोकते- ट्रंप

यह पूछने पर कि उन्हें ऐसा क्या मिला है जिससे वह विश्वास के साथ यह कह सकते हैं, इस पर ट्रंप ने कहा, ‘‘मैं आपको नहीं बता सकता।’’ बहरहाल, उन्होंने इसके लिए चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग को जिम्मेदार नहीं ठहराया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह नहीं कहना चाहता लेकिन निश्चित तौर पर इसे रोका जा सकता था। यह चीन से पैदा हुआ और इसे रोका जा सकता था और काश वे इसे रोकते।’’

अमेरिका भाग्यशाली है कि जनवरी में हमने चीन पर प्रतिबंध लगाया: ट्रंप

उन्होंने कहा, ‘‘वे या तो इसे रोकने में सक्षम नहीं थे या वे रोकना नहीं चाहते थे। और दुनिया को इसका भारी खमियाजा उठाना पड़ा।’’ ट्रंप ने इस संक्रामक रोग से सबसे ज्यादा प्रभावित यूरोपीय देश इटली का उदाहरण देते हुए कहा, ‘‘एक और स्थिति यह है कि उन्होंने चीन में आने से सभी विमानों और यातायात को कैसे रोका लेकिन उन्होंने अमेरिका तथा यूरोप से आने वाले विमानों को नहीं रोका।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह देश (अमेरिका) बहुत भाग्यशाली है और मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मैंने चीन पर बहुत जल्दी प्रतिबंध लगा दिया। जनवरी में हमने चीन पर प्रतिबंध लगाया। इसके बाद हमने यूरोप में प्रतिबंध लगाया।’’

ट्रंप का दावा- हम जल्दी पता लगाएंगे कि आखिरी चीन में हुआ क्या था?

ट्रंप ने कहा कि वे उन्हें जवाबदेह ठहराने से पहले यह पता लगाना चाहते हैं कि क्या हुआ था। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हम यह पता लगा लेंगे कि असल में हुआ क्या था। हम इस पर दृढ़ता से काम कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन वे इसे रोक सकते थे। उनका देश वैज्ञानिक एवं अन्य रूप से प्रतिभाशाली है। वे इसे रोक सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।’’

यह पूछने पर कि क्या राष्ट्रपति चिनफिंग ने उन्हें गुमराह किया, इस पर ट्रंप ने कहा, ‘‘कुछ तो हुआ। मैं नहीं कहूंगा कि गुमराह किया या नहीं किया। मैं आपको बताऊंगा। मेरा मतलब है कि उम्मीद है कि निकट भविष्य में आपको इसका जवाब दूंगा।’’ राष्ट्रपति ने कहा कि इस बीमारी के कारण पूरी दुनिया को भुगतना पड़ा है।

टॅग्स :कोरोना वायरसडोनाल्ड ट्रम्पअमेरिकाचीनशी जिनपिंग
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो