लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: आस्ट्रेलिया में घरेलू हिंसा के मामले बढ़े, सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

By भाषा | Updated: March 30, 2020 05:56 IST

ऑस्ट्रेलिया के सबसे अधिक आबादी वाले न्यू साउथ वेल्स राज्य में घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं के लिए बनाई गई संस्था महिला सुरक्षा ने बताया है कि इस दौरान पीड़ितों की संख्या में 40 प्रतिशत से अधिक वृद्धि देखी गई है, जिसमें एक तिहाई से अधिक मामले सीधे वायरस को लेकर हुई हिंसा से जुड़े हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देऑस्ट्रेलिया सरकार ने रविवार को कोरोनावायरस को लेकर बढ़ी घरेलू हिंसा के मामले सामने आने के बाद इससे निपटने के लिए वित्तपोषण में 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर की वृद्धि की घोषणा की। प्रधान मंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान गूगल पर मदद के लिए की गई खोजों में लगभग 75 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। 

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया सरकार ने रविवार को कोरोनावायरस को लेकर बढ़ी घरेलू हिंसा के मामले सामने आने के बाद इससे निपटने के लिए वित्तपोषण में 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर की वृद्धि की घोषणा की। प्रधान मंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान गूगल पर मदद के लिए की गई खोजों में लगभग 75 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। 

ऑस्ट्रेलिया के सबसे अधिक आबादी वाले न्यू साउथ वेल्स राज्य में घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं के लिए बनाई गई संस्था महिला सुरक्षा ने बताया है कि इस दौरान पीड़ितों की संख्या में 40 प्रतिशत से अधिक वृद्धि देखी गई है, जिसमें एक तिहाई से अधिक मामले सीधे वायरस को लेकर हुई हिंसा से जुड़े हैं। 

विक्टोरिया क्षेत्र में महिलाओं की सहायता सेवा ‘वाएज’ ने कहा कि पिछले सप्ताह से ऐसे पुलिस मामले लगभग दुगना हो गए हैं। सहायता के लिए पुलिस अनुरोध पिछले सप्ताह में लगभग दोगुना हो गए थे। आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मॉरिसन ने कहा कि 110 करोड़ आस्ट्रेलियाई डॉलर के स्वास्थ्य बजट में जोड़ा गया 15 करोड़ आस्ट्रेलियाई डॉलर की राशि घरेलू हिंसा से निपटने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। 

उन्होंने केनबरा में पत्रकारों से कहा, ‘हमें पीड़ितों की मदद के लिए अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है।’ सरकार ऑनलाइन मानसिक स्वास्थ्य सुविधाओं और टेलिफोनिक चिकित्सकीय परामर्श और आपाताकलीन भोजन सेवा जैसी सुविधाओं में निवेश बढ़ा रही है। आस्ट्रेलिया में कोविड-19 के अब तक 4,000 मामले सामने आए हैं और 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

क्रिकेटAUS-W vs IND-W: एलिसा हीली ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, अपने आखिरी मैच में खेली 158 रन की पारी, भारत के खिलाफ 3-0 से जीती सीरीज

क्रिकेटAustralia vs Oman Highlights: ऑस्ट्रेलिया की 9 विकेट से धमाकेदार जीत, मार्श का तूफानी अर्धशतक

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना