लाइव न्यूज़ :

Coronavirus का कहरः वुहान से और भारतीयों को वापस लाने के लिए चीन जानूझकर कर रहा देरी, नहीं दे रहा है अनुमति

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 22, 2020 10:09 IST

Coronavirus: भारत ने 17 फरवरी को घोषणा की थी कि वह वायु सेना के सबसे बड़े विमान सी-17 ग्लोबमास्टर को चिकित्सा आपूर्तियों के साथ वुहान भेजेगा जहां कोरोना वायरस का प्रकोप फैला हुआ है। भारतीय विमान वहां अब भी फंसे हुए अपने नागरिकों और सभी पड़ोसी देशों के नागरिकों को भी वापस लाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देचीन ने कोरोना वायरस प्रभावित वुहान शहर में चिकित्सा आपूर्ति पहुंचाने और वहां से बचे हुए भारतीयों को निकालने के लिए भारत के एक विशेष विमान को अनुमति देने में देरी कर रहा है। चीन में कोरोना वायरस के संक्रमण से कहर बरपा हुआ है। इस विषाणु से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,200 से भी अधिक हो गई है। 

चीन ने कोरोना वायरस प्रभावित वुहान शहर में चिकित्सा आपूर्ति पहुंचाने और वहां से बचे हुए भारतीयों को निकालने के लिए भारत के एक विशेष विमान को अनुमति देने में देरी कर रहा है। चीन में कोरोना वायरस के संक्रमण से कहर बरपा हुआ है। इस विषाणु से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,200 से भी अधिक हो गई है। 

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों का कहना है कि चीन के वुहान से बाकी बचे भारतीयों को वापिस लाने वाली फ्लाइट को चीन की सरकार द्वारा अनुमति देना अभी तक बाकी है। शुक्रवार को फ्लाइट के रवाना होने की उम्मीद थी, तब भी चीन की तरफ से ये ही कहा गया कि कोई देरी नहीं है, बिना किसी स्पष्ट कारण के अनुमति नहीं दी गई।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि पड़ोसी मुल्क जानबूझकर मंजूरी देने में देरी कर रहा है। चीन ने राहत सामग्री लेकर जाने वाले विमान को अभी मंजूरी नहीं दी, जो वुहान से और भारतीयों को वापस भी लाएगा। चीन कह रहा है कि कोई देरी नहीं है लेकिन बिना कोई स्पष्ट कारण बताए मंजूरी नहीं दी गई। बता दें कि भारत ने 17 फरवरी को घोषणा की थी कि वह वायु सेना के सबसे बड़े विमान सी-17 ग्लोबमास्टर को चिकित्सा आपूर्तियों के साथ वुहान भेजेगा जहां कोरोना वायरस का प्रकोप फैला हुआ है। भारतीय विमान वहां अब भी फंसे हुए अपने नागरिकों और सभी पड़ोसी देशों के नागरिकों को भी वापस लाएगा। वुहान जाने वाले विशेष विमान को चीन से अनुमति मिलने का इंतजार है। 

भारत ने इस महीने की शुरूआत में एयर इंडिया के दो विशेष विमान वुहान भेजकर 647 भारतीयों और मालदीव के सात नागरिकों को निकाला था। तीसरे भारतीय विमान को अनुमति मिलने में देरी के सवाल पर चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा था कि चीन ने पहले भी वुहान शहर और हुबेई प्रांत से बड़ी संख्या में भारतीयों को निकालने में मदद की है। 

उन्होंने कहा था कि दोनों पक्षों के सक्षम विभाग बाकी बचे 80 भारतीयों के लिए बंदोबस्त करने पर अब भी संवाद कर रहे हैं। ऐसी कोई बात नहीं है कि चीन विमान को अनुमति देने में देरी कर रहा है। चीन की सरकार चीन में सभी विदेशी नागरिकों के जीवन और सेहत को अत्यंत महत्व देती है। चीन के एक अधिकारी ने गुरूवार को कहा था कि चीन में 29 विदेशी नागरिक नोवेल कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और इनमें से 18 की सेहत में सुधार हुआ है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?