लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: चिनफिंग के भाषण से संकेत, हफ्तों पहले चीन सरकार को स्थिति की गंभीरता की थी जानकारी

By भाषा | Updated: February 17, 2020 06:55 IST

तीन फरवरी को दिए गए भाषण को प्रकाशित कर यह दिखाने की कोशिश की गई कि कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व ने शुरुआत में ही निर्णायक कार्रवाई की, लेकिन इससे चिनफिंग की आलोचना भी शुरू हो गई कि आखिर लोगों को शुरू में ही क्यों आगाह नहीं किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देचीन की सरकारी मीडिया ने हाल में राष्ट्रपति शी चिनिफिंग का भाषण प्रकाशित किया है जिससे पहली बार संकेत मिला है कि नए कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के शुरुआती अभियान का नेतृत्व वह स्वयं कर रहे थे।तीन फरवरी को दिए गए भाषण को प्रकाशित कर यह दिखाने की कोशिश की गई कि कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व ने शुरुआत में ही निर्णायक कार्रवाई की, लेकिन इससे चिनफिंग की आलोचना भी शुरू हो गई कि आखिर लोगों को शुरू में ही क्यों आगाह नहीं किया गया।

चीन की सरकारी मीडिया ने हाल में राष्ट्रपति शी चिनिफिंग का भाषण प्रकाशित किया है जिससे पहली बार संकेत मिला है कि नए कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के शुरुआती अभियान का नेतृत्व वह स्वयं कर रहे थे।

तीन फरवरी को दिए गए भाषण को प्रकाशित कर यह दिखाने की कोशिश की गई कि कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व ने शुरुआत में ही निर्णायक कार्रवाई की, लेकिन इससे चिनफिंग की आलोचना भी शुरू हो गई कि आखिर लोगों को शुरू में ही क्यों आगाह नहीं किया गया।

भाषण में चिनफिंग ने कहा कि उन्होंने सात जनवरी को विषाणु से मुकाबला करने और शहरों को बंद करने के निर्देश दिए थे जिसके अनुपालन की शुरुआत 23 जनवरी को महामारी के केंद्र रहे शहरों को बंद करने के साथ हुई। उनकी यह टिप्पणी शनिवार को सरकारी मीडिया में प्रकाशित की गई।

कम्युनिस्ट पार्टी की शीर्ष निकाय स्थायी समिति को संबोधित करते हुए चिनफिंग ने कहा, ‘‘तेजी से फैल रही महामारी की पृष्ठभूमि और रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए 22 जनवरी को मैंने हुबेई प्रांत से लोगों के बाहर जाने पर विस्तृत और सख्त नियंत्रण लागू करने का अनुरोध किया।’’

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने रविवार को बताया कि लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस के संक्रमण के नए मामलों में कमी आई है और मुख्यभूमि पर 2,009 नए मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही कुल मामलों की संख्या 68,500 हो गई है।

महामारी के शुरुआती दौर में चिनफिंग की भूमिका को लेकर चीन सरकार ने चुप्पी साधी जो अपने सात साल के कार्यकाल में सबसे बड़ी राजनीतिक चुनौती का सामना कर रहे हैं।

चिनफिंग के भाषण से संकेत मिलता है कि शीर्ष नेताओं को खतरे की जानकारी सार्वजनिक करने से हफ्तों पहले उन्हें स्थिति की गंभीरता की जानकारी थी। जनवरी के आखिर में ही अधिकारियों ने बताया कि विषाणु इंसान से इंसान को संक्रमित कर सकता है जिसके बाद सतर्कता बढ़ी।

वर्ष 2002-2003 में सार्स विषाणु से फैली महामारी के बाद से ही ऐसे मामलों से निपटने को लेकर चीन सरकार की विश्वसनीयता सवालों के घेरे में है क्योंकि तब भी महीनों तक मामले को दबाने की कोशिश की गई।

चीन का वुहान 23 जनवरी को पहला शहर बना जहां पर अप्रत्याशित तरीके से लोगों के बाहर जाने पर रोक लगाई गई, तब से अबतक अन्य शहरों के करीब छह करोड़ लोगों की आवाजाही पर रोक है। हुबेई और वुहान प्रशासन ने शुरुआत में महामारी को रोकने में कथित रूप से ढुलमुल रवैया अपनाया जिसकी वजह से उसे लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है।

यह नाराजगी इस महीने की शुरुआत में उस समय और बढ़ गई जब विषाणु के बारे चेतावनी देने पर पुलिस उत्पीड़न के शिकार युवा डॉक्टर ली वेनलियांग की भी कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत हो गई।

इस नाराजगी के मद्देनजर पिछले हफ्ते हुबेई और वुहान में तैनात कम्युनिस्ट पार्टी के शीर्ष अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया या उन्हें बदल दिया गया। यहां तक कि प्रशासन ने मौजूदा महामारी के प्रति पारदर्शिता बरतने की शपथ ली। हालांकि, वुहान में प्रशासन के दावे की सच्चाई बयां करने वाले सिटिजन जर्नलिस्ट लापता हैं और माना जा रहा है कि उन्हें हिरासत में ले लिया गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनशी जिनपिंग
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

विश्व अधिक खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत