लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Outbreak Updates: ईरान में कोरोना ने कहर बरपाया, 988 लोगों की मौत, 85,000 कैदी रिहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 17, 2020 20:46 IST

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता कियानौश जहांपुर ने मंगलवार को टेलीविजन पर प्रसारित एक संवाददाता सम्मेलन में यह आंकड़ा दिया। मृतकों की संख्या में लगातार वृद्धि से विशेषज्ञों की चिंता बढ़ गयी है क्योंकि देश में इस महामारी पर काबू नहीं पाया जा सका है। 85,000 कैदियों को छोड़ा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामनेई ने कोरोना वायरस के मद्देनजर अनावश्यक यात्रा पर पाबंदी लगाते हुए एक आदेश जारी किया।यूरोपीय नेता इस महाद्वीप में सभी गैर जरूरी यात्रा पर पाबंदी लगाने की योजना बना रहे हैं।

दुबईः ईरान में कोरोना वायरस से और 135 लोगों की मौत के साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 988 हो गयी है जबकि इस रोग से संक्रमितों के 16169 मामले सामने आये हैं।

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता कियानौश जहांपुर ने मंगलवार को टेलीविजन पर प्रसारित एक संवाददाता सम्मेलन में यह आंकड़ा दिया। मृतकों की संख्या में लगातार वृद्धि से विशेषज्ञों की चिंता बढ़ गयी है क्योंकि देश में इस महामारी पर काबू नहीं पाया जा सका है। 85,000 कैदियों को छोड़ा गया है।

तेहरान से प्राप्त समाचार के अनुसार इस बीच सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामनेई ने कोरोना वायरस के मद्देनजर अनावश्यक यात्रा पर पाबंदी लगाते हुए एक आदेश जारी किया। अर्धसरकारी मीडिया ने उनका यह फतवा प्रकाशित/प्रसारित किया। पेरिस से मिली खबर के अनुसार फ्रांस ने मंगलवार को कोरोना वायरस के मद्देनजर पूरी तरह बंदी की ओर कदम बढ़ा दिया। ऐसा करने वाला वह एक और देश बन गया है। यूरोपीय नेता इस महाद्वीप में सभी गैर जरूरी यात्रा पर पाबंदी लगाने की योजना बना रहे हैं।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने कोविड-19 के खिलाफ संघर्ष को ‘युद्ध’ करार दिया। दुनियभर में सरकारें अपने नागरिकों को सुरक्षित रखने के लिए जद्दोजेहद में जुटी हैं, वे ऐसे कदम उठा रही हैं जो बमुश्किल शांति काल में उठाये जाते हैं। वे सीमाओं को बंद कर रही है और नागरिकों को उनके घरो में रहने के लिए बाध्य कर रही है। कोविड-19 के चलते दुनियाभर में 7000 से अधिक लोगों की जान चली गयी है। चीन के बाद से सबसे अधिक प्रभावित इटली में 2100 की इस बीमारी से मौत हुई है।

फ्रांसीसी दवा कंपनी सनोफी और अमेरिकी दवा कंपनी रेजररोन ने भी कहा कि उन्होंने नयी दवा केवजरा (टीका-शामक) का क्लीनिक परीक्षण शुरू किया है। रूस ने भी कहा कि उसके वैज्ञानिकों ने टीका प्रतिकृति का परीक्षण शुरू किया है। ब्रिटेन ने सभी गैर जरूरी संपर्क और यात्रा बंद करने का आह्वान किया है। स्विटरजरलैंड ने आपात की घोषणा कर दी है। जर्मनी ने गिरजाघरों, मस्जिदों, खेल के मैदानों आदि स्थानों पर इकट्ठा होने पर रोक लगा दी है।

कोलंबो से प्राप्त समाचार के अनुसार श्रीलंका ने कोरोना वायरस के मद्देनजर उसके यहां आने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगा दी है। श्रीलंका में कोरोना वायरस के 29 सत्यापित मामले सामने आये हैं। राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के कार्यालय के अनुसार देश में आने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर अस्थायी रोक मंगलवार तीन बजे से प्रभावी होगी। श्रीलंका ने सार्वजनिक छुट्टी 19 मार्च तक के लिए बढ़ा दी है। सोलह मार्च को सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की गयी थी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसईरानइटलीफ़्रांसचीनअमेरिकादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा