लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना वायरस के मामले, जापान-तुर्की ने की मदद की पेशकश

By भाषा | Updated: May 26, 2020 14:09 IST

पाक में कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए अबूधाबी के वली अहद शेख मोहम्मद बिन जायद अल-नाहयान ने भी मदद देने की बात कही है.

Open in App
ठळक मुद्दे जापान ने महामारी के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान को सहयोग की पेशकश की है।भारत में भी कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 1.45 लाख पार चले गए हैं, यहां अब तक 4100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है

पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,356 नए मामले सामने आए और 30 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 57,705 हो गए हैं और 1,197 लोगों की मौत हो गई है। संक्रमण के कुल 57,705 मामलों में से सिंध में अब तक 22,934, पंजाब में 20,654, खैबर-पख्तूनख्वा में 8,080, बलूचिस्तान में 3,468, इस्लामाबाद में 1,728, गिलगित-बाल्टिस्तान में 630 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 211 मामले हैं।

अधिकारियों ने अब तक 490,908 नमूनों की जांच की है, जिसमें सोमवार को की गयी 7,252 नमूनों की जांच शामिल हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार अब तक 18,314 मरीज उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं, जबकि 1,197 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। पाकिस्तान में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने के बाद जापान ने महामारी के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान को सहयोग की पेशकश की है।

जापान के विदेश मंत्री तोशीमित्सु मोतेगी ने विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को एक पत्र लिख कर मदद की पेशकश की। तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने सोमवार को प्रधानमंत्री इमरान खान को फोन किया और दोनों नेताओं ने कोविड​​-19 महामारी से निपटने के लिए द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। अबूधाबी के वली अहद शेख मोहम्मद बिन जायद अल-नाहयान ने भी प्रधानमंत्री से बात की और दोनों ने कोरोना वायरस के प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति व्यक्त की। 

भारत में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 4,167 हुई

भारत में सोमवार सुबह आठ बजे से कोविड-19 से 146 और लोगों के जान गंवाने के साथ ही देश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 4,167 हो गई है। वहीं 6,535 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,45,380 हो गए। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अभी कोरोना वायरस के 80,722 मरीजों का इलाज जारी है, जबकि 60,490 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं और एक देश छोड़कर चला गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ देश में अभी तक करीब 41.61 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं।’’ कुल पुष्ट मामलों में विदेशी भी शामिल हैं।

मंत्रालय के अनुसार सोमवार सुबह से जिन 146 लोगों की जान गई, उनमें महाराष्ट्र के 60 , गुजरात के 30, दिल्ली के 15, मध्य प्रदेश के 10, तमिलनाडु के सात, पश्चिम बंगाल के छह, उत्तर प्रदेश तथा राजस्थान के चार-चार, तेलंगाना के तीन, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर तथा कर्नाटक के दो-दो और केरल का एक व्यक्ति शामिल है।

टॅग्स :पाकिस्तानतुर्कीजापानकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत