लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरसः चीन में अब तक 213 की मौत, 9,692 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि, अंतरराष्ट्रीय आपात स्थिति घोषित

By भाषा | Updated: January 31, 2020 14:06 IST

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चीन में फैले इस वायरस को अंतरराष्ट्रीय आपात स्थिति घोषित कर दिया है। ऐसा दुलर्भ ही होता है जब ऐसी घोषणा की जाती है। आपात स्थिति घोषित होने के बाद इस बीमारी से निपटने के मामले में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देशों की बीच आपसी सहयोग में सुधार होगा।

Open in App
ठळक मुद्देएयर फ्रांस, ब्रिटिश एयरवेज और लुफ्थांसा जैसी शीर्ष एयरलाइनों ने चीन तक सेवाएं निलंबित कर दी हैं। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ने बताया कि बृहस्पतिवार तक इस संक्रमण से 213 लोगों की मौत हो चुकी है।

चीन में खतरनाक कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 213 हो गई है और इससे करीब 9,692 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चीन में फैले इस वायरस को अंतरराष्ट्रीय आपात स्थिति घोषित कर दिया है। ऐसा दुलर्भ ही होता है जब ऐसी घोषणा की जाती है। आपात स्थिति घोषित होने के बाद इस बीमारी से निपटने के मामले में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देशों की बीच आपसी सहयोग में सुधार होगा।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस एधानोम गेब्रेयेसस ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी चिंता यह है कि यह वायरस कमजोर स्वास्थ्य व्यवस्था वाले देशों में फैल सकता है। एयर फ्रांस, ब्रिटिश एयरवेज और लुफ्थांसा जैसी शीर्ष एयरलाइनों ने चीन तक सेवाएं निलंबित कर दी हैं।

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ने बताया कि बृहस्पतिवार तक इस संक्रमण से 213 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि 31 प्रातों में इस वायरस की वजह से निमोनिया के 9,692 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

भारत सहित दुनिया के 20 देशों में अब तक इस वायरस से लोगों के पीड़ित होने के मामलों की पुष्टि हो चुकी है। चीन का कहना है कि उसे पूरा विश्वास है कि वह इस महामारी से लड़ाई में जीत जाएगा। अमेरिका ने बृहस्पतिवार रात अपने नागरिकों के लिए चीन के संबंध में यात्रा परामर्श जारी किया है।

अमेरिका ने अपने नागरिकों को चीन ‘नहीं जाने’ के लिए कहा है। यह चेतावनी चौथे स्तर की है। विदेश विभाग का कहना है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कोरोनावायरस को आपात स्थिति घोषित करने के बाद उसने यह निर्णय लिया है।

वुहान से लाए गए 18 दक्षिण कोरियाई लोग अस्पताल में भर्ती

चीन के वुहान शहर से लाए गए कुल 18 दक्षिण कोरियाई लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण के लक्षण नजर आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सियोल के स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एसएआरएस जैसे वायरस के बड़े पैमाने पर फैल रहे प्रकोप के चलते दुनिया भर में चिंता का माहौल है। शुक्रवार की सुबह चार्टर्ड विमान से लाए गए 368 दक्षिण कोरियाई नागरिक वुहान से दक्षिण कोरिया पहुंचे। वुहान ही इस वायरस का केंद्र रहा है जो पशु एवं समुद्री खाद्य बाजार से फैलना शुरू हुआ था।

देश के उप स्वास्थ्य मंत्री किम गांग लिप ने संवाददाताओं को बताया कि इनमें से 18 में लक्षण नजर आने के बाद उन्हें सियोल के दो चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा, “अन्य 350 लोग जिनमें लक्षण नजर नहीं आए, वे अगले दो हफ्तों के लिए सियोल के बाहर स्थित अस्थायी केंद्रों में रहेंगे।” लिप ने कहा, “इन 14 दिनों के दौरान, इन लोगों को केंद्र छोड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी और किसी भी बाहरी व्यक्ति के यहां आने पर पूर्ण प्रतिबंध होगा।”

यह घोषणा दक्षिण कोरिया में विषाणु के फैलने को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच आई है जहां शुक्रवार दोपहर तक 11 मामलों की पहचान की गई है। सियोल के स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक इन मामलों में तीन ऐसे लोग शामिल हैं जो चीन गए बिना इस विषाणु से संक्रमित हो गए हैं। आने वाले दिनों में दक्षिण कोरिया का एक और विमान करीब 300 और कोरियाई नागरिकों को लाने वुहान जाएगा। 

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनसंयुक्त राष्ट्रवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनशी जिनपिंग
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा