लाइव न्यूज़ :

चीन में फिर कोरोना ने पसारे पैर! 13 लाख लोगों को टेस्ट कराने का दिया गया आदेश, रिपोर्ट आने तक घर में रहेंगे सभी लोग

By भाषा | Updated: October 28, 2022 15:39 IST

आपको बता दें कि चीन की सीमाएं मुख्यत: बंद हैं। इसके साथ देश पहुंचने पर 10 दिन तक पृथक-वास में रहना सबके लिए जरूरी कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देचीन के शंघाई के यांगपू जिले में 13 लाख लोगों का टेस्ट कराने का आदेश दिया गया है। आदेश में यह भी कहा गया है कि रिपोर्ट आने तक कोई भी घर से बाहर न निकले। इस बीच एक चीनी कारोबारी पत्रिका ने कहा है कि चीन में पाबंदियां बरकरार रह सकती है।

बीजिंग:चीन के सबसे बड़े शहर शंघाई के प्रशासन ने अपने यांगपू जिले के सभी 13 लाख लोगों की कोविड-19 की जांच के शुक्रवार आदेश दिए है। साथ में यह भी फरमान जारी किया है कि जांच रिपोर्ट आने तक लोग घरों से न निकलें। 

आपको बता दें कि इसी तरह के आदेश इस साल गर्मियों में भी दिए गए थे जिस के बाद पूरे शहर में दो महीने तक लॉकडाउन लागू रहा था। इससे ढाई करोड़ की आबादी वाले शहर की स्थानीय अर्थव्यवस्था तबाह हो गई थी, खाद्यान्न की कमी पड़ गई थी और लोगों तथा अधिकारियों के बीच टकराव हो गया था। 

चीन अभी भी अपने ‘शून्य कोविड’ नीति पर है कायम

चीन अपनी ‘शून्य कोविड’ नीति पर कायम है और इस हफ्ते हुए सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के सम्मेलन के बाद सरकार ने इस नीति पीछे हटने का कोई संकेत नहीं दिया है। वहीं चीन के लोगों को कोरोना वायरस रोधी कड़े उपायों से राहत की उम्मीद है, क्योंकि यह उपाय अब भी देश में लागू हैं जबकि दुनिया के कई देशों ने इन्हें हटाना शुरू कर दिया है। 

चीन की अधिकतर सीमाएं बंद, 10 दिन पृथक-वास में रहना जरूरी

गौरतलब है कि चीन की सीमाएं मुख्यत: बंद हैं और देश पहुंचने पर 10 दिन तक पृथक-वास में रहना होता है। चीन में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 1337 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई और दो मरीजों की मौत हुई है। इनमें से ज्यादातर मरीजों में संक्रमण का कोई लक्षण नहीं था। शंघाई में 11 ऐसे मरीज़ मिले हैं जिनमें संक्रमण का कोई लक्षण नहीं था। वहीं तिब्बत में पांच ऐसे मामले मिले हैं। 

चीन में पाबंदियां रह सकती है बरकरार- चीनी कारोबारी पत्रिका

चीन ने है कि देश में कोविड के कुल मामले 258,660 हो गए हैं जबकि 5226 लोगों की अबतक मौत हो चुकी है। इस बीच कारोबारी पत्रिका ‘काईचिन’ के मुताबिक, चीन में पाबंदियां बरकरार रहने के संकेत हैं और शंघाई हुआनपू नदी में एक द्वीप पर स्थायी पृथक-वास केंद्र बनाने की योजना पर काम कर रहा है। 

पत्रिका के मुताबिक, इसमें 3,009 पृथक कक्ष और 3250 बिस्तर होंगे और इसके निर्माण का काम छह महीने में पूरा हो जाएगा।  

टॅग्स :चीनCoronaकोरोना वायरसशंघाई
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?