लाइव न्यूज़ :

COP28: जॉर्जिया मेलोनी पर चढ़ा 'मेलोडी' ट्रेंड का खुमार! पीएम मोदी संग ली सेल्फी, कहा- #Melodi

By अंजली चौहान | Updated: December 2, 2023 07:52 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुबई में COP28 शिखर सम्मेलन के मौके पर अपने इतालवी समकक्ष जियोर्जिया मेलोनी से मुलाकात की।

Open in App

COP28: COP28 शिखर सम्मेलन के मौके पर दुनिया के तमाम देशों के प्रतिनिधि एक मंच पर इकट्ठा हुए और क अहम विषयों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी समेत इटली पीएम, यूएस पीएम समेत सभी मौजूद रहें। इस समिट में सबसे ज्यादा किसी चीज ने लोगों को ध्यान अपनी ओर खींचा तो वो है पीएम मोदी और इटली की पीएम के बीच मुलाकात।

इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और साथ ही #मेलोडी ट्रेंड एक बार फिर वायरल हो रहा है। इस बार तो खुद इटली पीएम जॉर्जियो मेलोनी इस ट्रेंड में शामिल हो गई हैं और उन्होंने पीएम मोदी और खुदको मेलोडी बताया।

दरअसल,  जॉर्जियो मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ दुबई में सम्मेलन के दौरान सेल्फी ली और कैप्शन में लिखा, "गुड फैन्ड्स...#Melodi" यानी हम अच्छे दोस्त है। 

इस नई सेल्फी ने एक बार मेलोडी ट्रेंड को हवा दे दी है और यूजर्स तेजी से इन फोटोज को लेकर मीम्स वायरल कर रहे हैं। गौरतलब है कि मेलोडी ट्रेंड पहली बार उस समय सामने आया जब भारत में हुए जी20 सम्मेलन में शामिल होने के लिए इटली पीएम भारत आई थी।

इस दौरान पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की खात मुलाकात ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था और एक बार फिर इस सेल्फी ने सबका ध्यान अपनी ओर कर लिया है। 

पीएम मोदी COP28 में शामिल हुए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दुबई में COP28 शिखर सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने लोगों की भागीदारी के माध्यम से कार्बन सिंक बनाने पर केंद्रित 'ग्रीन क्रेडिट पहल' शुरू की और 2028 में भारत में COP33 की मेजबानी का भी प्रस्ताव रखा।

प्रधान मंत्री ने अपने संबोधन में कहा, "व्यावसायिक मानसिकता से प्रेरित कार्बन क्रेडिट का दायरा सीमित है और संबंधित जिम्मेदारी का अभाव है। हमें व्यक्तिगत लाभ को प्राथमिकता देने वाली विनाशकारी मानसिकता से दूर जाने की जरूरत है।"

प्रधानमंत्री ने शिखर सम्मेलन में कई वैश्विक नेताओं से मुलाकात की। जिसमें इजरायली इसाक हर्जोग, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन और अन्य शामिल हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीइटलीभारतमोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत