लाइव न्यूज़ :

CWG 2018: हिरासत में लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचे 8 फर्जी भारतीय पत्रकार 

By भाषा | Updated: March 30, 2018 02:54 IST

ब्रिसबेन हवाई अड्डे पर पहुंचे नौ लोगों के पास अस्थायी वीजा था और राष्ट्रमंडल खेलों को कवर करने के लिए मान्यता प्राप्त मीडिया प्रतिनिधि होने का दावा किया गया।

Open in App

मेलबर्न, 30 मार्चः ऑस्ट्रेलिया में एक भारतीय पत्रकार पर मानव तस्करी का आरोप लगा है। आरोप है कि उन्होंने राष्ट्रमंडल खेल को कवर करने के लिए ब्रिसबेन आए आठ अन्य भारतीयों का 'फर्जी मीडिया दल बनाने' में मदद की। ऑस्ट्रेलियाई सीमा बल( एबीएफ) ने कहा है कि राकेश कुमार शर्मा (46 ) को आठ अन्य भारतीयों के साथ ब्रिसबेन में हिरासत में ले लिया गया। इन सबकी मान्यता कथित तौर पर असली नहीं थी।

एबीएफ के बयान के मुताबिक शर्मा पर अगले सप्ताह गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेल में शिरकत करने के लिए फर्जी मीडिया दल की यात्रा में मदद का आरोप है। उनपर लोगों की तस्करी सहित आव्रजन कानून 1958 के तहत अपराध का आरोप लगाया गया है।

ब्रिसबेन हवाई अड्डे पर पहुंचे नौ लोगों के पास अस्थायी वीजा था और राष्ट्रमंडल खेलों को कवर करने के लिए मान्यता प्राप्त मीडिया प्रतिनिधि होने का दावा किया गया।

ऑस्ट्रेलियाई संघीय पुलिस( एएफपी) ने शर्मा को गिरफ्तार किया और ब्रिसबेन की अदालत में पेश किया जाना है। इन आरोपों के लिए अधिकतम 20 साल जेल की सजा हो सकती है।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियाकॉमनवेल्थ गेम्स
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वAustralia Plane Crash: एडिलेड के पैराफील्ड हवाई अड्डे पर हैंगर में विमान घुसने से 2 की मौत और 11 घायल, वीडियो

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत