लाइव न्यूज़ :

सीएनएन ने क्रिस कुओमो को अपने भाई एंड्रयू कुओमो की मदद करने की वजह से बर्खास्त किया

By भाषा | Updated: December 5, 2021 09:42 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, पांच दिसंबर (एपी) ‘सीएनएन’ टेलीविजन चैनल ने न्यूयॉर्क के पूर्व गवर्नर और यौन उत्पीड़न के आरोपी एंड्रयू कुओमो की मदद करने वाली सूचना सामने आने के बाद अपने प्राइम टाइम प्रस्तोता क्रिस कुओमो को शनिवार को बर्खास्त कर दिया।

न्यूयॉर्क के अटॉर्नी जनरल ने यह जानकारी उपलब्ध कराई थी कि क्रिस ने अपने भाई एंड्रयू कुओमो को पद पर बने रहने में मदद करने के लिए रणनीतियां बनाने और अन्य पत्रकारों तक पहुंचने में किस प्रकार मदद की थी। इसके बाद सीएनएन ने क्रिस के आचरण की जांच के क्रम में मंगलवार को उन्हें निलंबित कर दिया था।

सीएनएन ने इससे संबंधित समीक्षा का काम एक कानूनी कंपनी को सौंपा था। वकीलों ने क्रिस कुओमो को बर्खास्त करने की सिफारिश की और सीएनएन प्रमुख जेफ जकर ने प्रस्तोता को शनिवार को इस फैसले की जानकारी दी।

क्रिस कुओमो ने इस फैसले पर ट्विटर के माध्यम से निराशा व्यक्त की। एंड्रयू कुओमो पर कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल