लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 बूस्टर खुराक से समानता के दावे का 'उपहास' बना: डब्ल्यूएचओ अफ्रीका

By भाषा | Updated: August 19, 2021 18:25 IST

Open in App

नैरोबी, 19 अगस्त (एपी) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की अफ्रीका निदेशक मात्शिदिसो मोएती ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमीर देशों के कोविड-19 बूस्टर खुराक शुरू करने का फैसला ''अफ्रीका के वास्ते एक उज्ज्वल कल के वादे के लिए खतरा है।'' साथ ही आगाह किया कि '' कुछ अमीर देशों द्वारा टीके का भंडारण करना, टीका की समान उपलब्धता का मजाक बनाता है।'' अफ्रीका रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र सहित मोएती और अन्य अफ्रीकी स्वास्थ्य अधिकारियों ने हाल के हफ्तों में बूस्टर खुराक के खिलाफ आगाह किया था क्योंकि 1.3 अरब लोगों की आबादी वाले महाद्वीप पर दो फीसदी से भी कम आबादी का पूरी तरह से कोविड-19 टीकाकरण हो पाया है। मोएती ने कहा कि अफ्रीका में नए मामलों में कमी आ रही है और टीके की अधिक खुराक महाद्वीप पहुंच रही है, लेकिन अफ्रीका प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना कर रहा है क्योंकि अमेरिका जैसे अमीर देश ने बूस्टर खुराक लगाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि अफ्रीका में स्थिति नाजुक बनी हुई है क्योंकि वायरस का अधिक संक्रामक डेल्टा स्वरूप अब महाद्वीप के 54 देशों में से अधिकांश में फैल चुका है। पूरे महाद्वीप में अब तक 73 लाख से अधिक मामलों की पुष्टि हुई जिनमें से 1,86,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को सभी अमेरिकियों को कोविड​​​​-19 वर्धक (बूस्टर) खुराक लेने की सिफारिश की ताकि संक्रमण से उनकी सुरक्षा बढ़ायी जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

क्राइम अलर्टSex With Student: 16 साल के छात्र से संबंध बनाने वाली शिक्षिका को जेल, कोर्ट ने सुनाई सजा

विश्वअमेरिका के दावों की खुली पोल; होर्मुज जलडमरूमध्य में 5 नागरिकों की मौत से ईरान में भारी आक्रोश

विश्वट्रंप ने ईरान को दोबारा हमले की दी धमकी, तेहरान के 14 पॉइंट वाले प्रस्ताव पर हो रहा विचार

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत