लाइव न्यूज़ :

वीडियो: पीपीई किट पहने 2 चीनी स्वास्थ्य अधिकारी एक युवक के साथ कर रहे है जबरदस्ती, क्वारंटाइन सेंटर ले जाने के लिए की जा रही है धक्का-मुक्की- दावा

By आजाद खान | Updated: December 4, 2022 11:50 IST

वीडियो में यह देखा गया है कि युवक अपने घर से जाना नहीं चाहता है, लेकिन शख्स अधिकारी उसे जबरदस्ती ले जाते हुए देखे जा रहे है। वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इसकी जमकर आलोचना भी की है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर चीन का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दो चीनी स्वास्थ्य अधिकारी को एक युवक के साथ जबरदस्ती करते हुए देखा गया है। दावा यह किया जा रहा है कि अधिकारी इसे क्वारंटाइन सेंटर ले जाने के लिए थक्का-मुक्की कर रहे है।

बीजिंग: सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक चीनी नागरिक को जबरदस्ती करते हुए देखा गया है। वीडियो को लेकर यह दावा किया गया है कि चीनी स्वास्थ्य अधिकारी एक युवक को उसके घर से पकड़ कर ले जाते हुए दिख रहे है। 

दावा यह है कि यह शख्स किसी कोरोना मरीज का करीब में रह रहा था और ऐसे में एहतिहादन उसे भी क्वारंटाइन करवाने के लिए ले जाया जा रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इसकी खूब आलोचना की है।

क्या दिखा वीडियो में 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें पीपीई किट पहने दो चीनी स्वास्थ्य अधिकारी एक युवक को उसके घर से जबरदस्ती खींच कर ले जाते हुए देखे गए है। वीडियो में यह देखा गया है कि युवक अपने घर से जाना नहीं चाहता है लेकिन अधिकारी उसके साथ धक्का-मुक्की कर रहे है और उसे जबरदस्ती ले जा रहे है। 

युवक जाना नहीं चाहता है, लेकिन अधिकारी उसे जोर-जोर से पकड़ कर ले जा रहे है और वह विरोध करते हुए घर से जाना नहीं चाहता है। वीडियो में शख्स को देखा गया है वह बार-बार सोफा को पकड़ रहा है और अधिकारी उसे उठा कर ले जाने की कोशिश कर रहे है। 

क्या है पूरा मामला

रिपोर्ट के अनुसार, लाख पांबदियों के बावजूद भी चीन में कोरोना के मामले बढ़ रहे है और ऐसे सरकार सख्ती को और बढ़ाने की बात कर रही है। ऐसे में नियम के अनुसार, केवल कुछ ही लोगों को छोड़कर कोरोना से संक्रमित सभी लोगों को क्वारंटाइन करना अनिवार्य है। यही नहीं दावा यह भी किया जा रहा है कि जो लोग कोरोना से संक्रमित लोगों के संपर्क में आ रहे है, उन्हें भी क्वारंटाइन के लिए मजबूर किया जा रहा है। 

ऐसे में केवल गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग, अंतर्निहित बीमारियों वाले लोग को ही क्वारंटाइन सेंटर जाकर क्वारंटाइन नहीं करने की छूट है, नहीं बाकी सभी लोगों को क्वारंटाइन करना अनिवार्य हो गया है जो कोरोना से संक्रमित पाए जा रहे है या कोरोना से संक्रमित लोगों के संपर्क में आ रहे है। रॉयटर्स के अनुसार, चीन में 1 दिसबंर को केवल 34980 केस सामने आए थे, ऐसे में यहां पर दिन पर दिन कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे है। 

टॅग्स :चीनवायरल वीडियोCorona
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल