लाइव न्यूज़ :

मित्रों देशों से संबंधों को प्रभावित करने वाला कोई कार्य नहीं करें नागरिक : नेपाल सरकार

By भाषा | Updated: September 5, 2021 17:55 IST

Open in App

नेपाल सरकार ने रविवार को अपने नागरिकों को मित्र देशों के सम्मान को नुकसान पहुंचा सकने वाला कोई भी ‘निंदनीय और अपमानजनक’ कार्य नहीं करने की चेतावनी दी। नेपाल सरकार ने यह चेतावनी देश में प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाए जाने की घटना के बाद दी है। नेपाल के गृह मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि गत कुछ दिनों में ‘‘मित्र देश के प्रधानमंत्री की छवि को धूमिल करने के लिए हो रही नारेबाजी, प्रदर्शन और विरोध में पुतले जलाने की घटना सामने आई है।’’ गृह मंत्रालय ने अपने बयान में नेता की पहचान उजागर नहीं की है लेकिन ऐसे ‘निदंनीय और अपमानजनक’ कार्यों पर आपत्ति जताई है। नेपाल सरकार का यह सख्त बयान सत्तारूढ़ गठबंधन और विपक्षी दलों से जुड़े कुछ छात्र और युवा संगठनों द्वारा जुलाई में भारत से लगती सीमा पर महाकाली नदी पार करते हुए नेपाली युवक के डूबने की घटना के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाए जाने के बाद आया है। बयान में कहा, ‘‘नेपाल सरकार की इच्छा सभी मित्र देशों के साथ दोस्ताना संबंध रखने की है और वह प्रतिबद्ध है कि ऐसी किसी भी गतिविधि को रोका जाए जिससे राष्ट्रीय हितों को नुकसान पहुंच सकता है। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि वे ऐसा कोई कार्य नहीं करे जिससे मित्र देशों के मान-सम्मान को नुकसान पहुंच सकता है।’’ गृह मंत्रालय ने कहा कि नेपाल की लंबी परपंरा पड़ोसी देशों के साथ विवाद को कूटनीतिक माध्यम से और आपसी बातचीत से सुलझाने की रही है। बयान में कहा, ‘‘ भविष्य में भी कूटनीतिक पहल और आपसी बातचीत का इस्तेमाल किसी भी विवाद को सुलझाने के लिए किया जाएगा।’’ बयान में चेतावनी देते हुए कहा गया कि गृह मंत्रालय पड़ोसी देशों को निशाना बनाने वाली गतिविधियों को रोकने के लिए कार्रवाई करेगा और उन लोगों को सजा देगा जो ऐसी गैर कानूनी गतिविधियों में शामिल होंगे। कहा जाता है कि बयास ग्रामीण नगरपालिका के 33 वर्षीय जय सिंह धामी महाकाली नदी अस्थायी रोपवे के माध्यम से पार कर रहे थे लेकिन भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा में तैनात सशस्त्र सीमा बल के जवानों को देख नदी में कूद गए। भारत में अधिकारियों ने बताया कि धामी गैर कानूनी तरीके से नेपाल के धारचुला से भारत के उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ जिले स्थित गास्कू आ रहे थे। मामले की जांच कर रही नेपाली जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि यह घटना भारतीय सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी में हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

विश्व अधिक खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी