लाइव न्यूज़ :

CIA ने खोला जमाल खशोगी की हत्या का राज, सऊदी अरब के युवराज ने दिए थे आदेश

By भाषा | Updated: November 17, 2018 17:36 IST

सऊदी अरब के अभियोजक ने गुरुवार को एक नई कहानी सुनाते हुए कहा था कि खशोगी को समझा बुझाकर इस्तांबुल से वापस लाने के लिए 15 सदस्यीय दल गठित किया गया था

Open in App

अमेरिका की केंद्रीय खुफिया एजेंसी (सीआईए) इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि सऊदी अरब के युवराज (क्राउन प्रिंस) मोहम्मद बिन सलमान ने पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या का आदेश दिया था। ‘‘वाशिंगटन पोस्ट’’ ने मामले से जुड़े लोगों के हवाले से शुक्रवार को यह खबर दी।

हालांकि, अमेरिका का यह आकलन सऊदी अरब के अभियोजक की दलील के विपरीत है, जिन्होंने इस नृशंस हत्या में सलमान की संलिप्तता को एक दिन पहले खारिज कर दिया था।

अखबार ने कहा है कि सीआईए की जांच के अनुसार, सऊदी अरब के 15 एजेंट सरकारी विमान से इस्तांबुल पहुंचे थे और उन्होंने सऊदी अरब के दूतावास में खशोगी की हत्या की। वहीं, सीआईए ने इस बारे में पूछे जाने पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

वाशिंगटन पोस्ट के स्तंभकार खशोगी अपनी तुर्क मंगेतर से शादी करने के वास्ते आवश्यक दस्तावेज हासिल करने के लिए दूतावास गए थे।

सऊदी अरब के अभियोजक ने गुरुवार को एक नई कहानी सुनाते हुए कहा था कि खशोगी को समझा बुझाकर इस्तांबुल से वापस लाने के लिए 15 सदस्यीय दल गठित किया गया था, लेकिन अंतत: पत्रकार की हत्या कर दी गई और उनके शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए।

अखबार ने बताया कि सीआईए ने कई खुफिया सूत्रों को खंगाला जिसमें वली अहद सलमान के भाई और खशोगी के बीच एक फोन कॉल भी शामिल है। सलमान के भाई अमेरिका में सऊदी अरब के राजदूत हैं।

राजदूत ने दिवंगत पत्रकार से कथित तौर पर यहा कहा कि वह इस्तांबुल में दूतावास जाने पर सुरक्षित रहेंगे और उन्हें जिन दस्तावेजों की जरुरत है, वे मिल जाएंगे।

वाशिंगटन पोस्ट ने एक अधिकारी के हवाले से कहा कि अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने यह भी कहा कि वली अहद की भूमिका तय करते हुए वह उन्हें सऊदी अरब में ‘अगला शासक’ मानता है। यह तय है कि बिना उनकी जानकारी या संलिप्तता के यह नहीं हुआ होगा।

बहरहाल, सऊदी अरब ने उनकी ऐसी किसी संलिप्तता से इनकार किया है। वाशिंगटन में सऊदी अरब के दूतावास की प्रवक्ता फातिमा बाशेन ने कहा, ‘‘सीआईए के कथित निष्कर्ष के दावे झूठे हैं। हम इन अटकलों के लिए प्राथमिक आधार देखे बिना कई तरह की बातें सुन रहे हैं।’’  सीआईए की जांच से अमेरिका और उसके मुख्य सहयोगी सऊदी अरब के बीच रिश्तों में और खटास आ सकती है।

इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन खशोगी की हत्या की घटना पर पर्दा डालने से बचने की जरुरत पर शुक्रवार को सहमत हुए। तुर्की के राष्ट्रपति सूत्र ने दोनों नेताओं के बीच फोन पर हुई बातचीत के बाद इसकी जानकारी दी।

राष्ट्रपति कार्यालय सूत्र ने कहा, ‘‘एर्दोआन और ट्रंप, खशोगी की हत्या में सभी पहलुओं पर प्रकाश डालने पर सहमत हुए और मामले पर पर्दा डालने की किसी भी कोशिश को स्वीकार नहीं किया जाएगा।’’  

टॅग्स :जमाल खशोगीसऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

ज़रा हटकेEid-ul-Fitr 2026: 'सऊदी अरब कनेक्शन'?, नालंदा के कई गांवों में आज ही ईद, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी?

विश्वकर्ज के लिए सिर झुकाना पड़ा, आत्मसम्मान से समझौता?, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा- मैं कैसे बताऊं मित्र देशों से ऋण के लिए किस तरह अनुरोध किया?

विश्वसऊदी अरब ने कड़े शरिया नियम लागू किए, सार्वजनिक स्थानों पर अल्लाह के नामों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया, जानिए

विश्वसऊदी अरब ने यमन में खींची लक्ष्मण रेखा, UAE समर्थित सेनाओं को 24 घंटे में इलाका छोड़ने की दी चेतावनी

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट