लाइव न्यूज़ :

चीन के प्रधानमंत्री ने इमरान खान से चीनी कर्मियों की सुरक्षा मजबूत करने को कहा

By भाषा | Updated: July 17, 2021 01:00 IST

Open in App

(केजेएम वर्मा एवं सज्जाद हुसैन)

बीजिंग/इस्लामाबाद, 16 जुलाई चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग ने शुक्रवार को अपने पाकिस्तानी समकक्ष इमरान खान से देश में चीनी कर्मियों और संस्थानों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाने को कहा। इस पहले एक बस में हुए विस्फोट में नौ चीनी कर्मियों समेत 13 लोगों की मौत हो गई थी।

अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में निर्माणाधीन दसू बांध स्थल पर चीनी इंजीनियरों और श्रमिकों को ले जा रही बस में बुधवार को विस्फोट होने से नौ चीनी नागरिक और दो फ्रंटियर कोर के जवान मारे गए थे।

ऊपरी कोहिस्तान जिले में विस्फोट के बाद बस गहरी खाई में गिर गई। ली ने खान से टेलीफोन पर बातचीत की। वहीं विस्फोट की जांच के लिए चीन द्वारा भेजा गया विशेष जांच दल पाकिस्तान पहुंच गया। बुधवार को हुए बस विस्फोट की घटना पर शुरुआत में दोनों देशों के बीच मतभेद थे। चीन ने इस घटना को बम हमला करार दिया, जबकि पाकिस्तान ने कहा था कि विस्फोट गैस रिसाव के कारण हुआ। इस्लामाबाद ने बाद में मान लिया कि यह एक बम विस्फोट था, और कहा कि विस्फोट की प्रारंभिक जांच में विस्फोटकों की "पुष्टि" की गई है और आतंकवाद के कृत्य से इनकार नहीं किया जा सकता है।

सरकारी शिन्हुआ समाचार एजेंसी की खबर के मुताबिक, ली ने जोर देकर कहा कि चीनी सरकार विदेशों में चीनी कर्मियों और संस्थानों की सुरक्षा को बहुत महत्व देती है।

पाकिस्तानी सरकार और लोगों की ओर से खान ने पाकिस्तान में "आतंकवादी हमले" में चीनी नागरिकों के हताहत होने पर चीनी सरकार के प्रति गहरी सहानुभूति व्यक्त की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई। खान ने आश्वासन दिया कि बस विस्फोट की जांच में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी। एक सरकारी बयान के मुताबिक, खान ने कहा कि पाकिस्तान और चीन के बीच मजबूत दोस्ती है जो समय की कसौटी पर खरा उतरी है।

उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी शत्रु ताकत को पाकिस्तान और चीन के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों को नुकसान पहुंचाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।’’ खान ने ली को आश्वासन दिया कि घटना की जांच के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी और पाकिस्तान में चीनी नागरिकों, कामगारों, परियोजनाओं और संस्थानों की सुरक्षा उनकी सरकार की उच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के लोग शोकसंतप्त परिजनों के दर्द से वाकिफ हैं और पाकिस्तान घायल चीनी नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधा दे रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा