लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में कोरोनावायरस से संक्रमित होने के संदेह में चीनी व्यक्ति अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: January 25, 2020 18:55 IST

Open in App
ठळक मुद्देचीनी नागरिक को पंजाब प्रांत के मुल्तान में एक अस्पताल में अलग वार्ड में भर्ती किया गया है।यह नये तरह के कोरोनावायरस का मामला नहीं लगता।

 पाकिस्तान में स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि कोरोनावायरस से संक्रमित होने के संदेह में एक चीनी नागरिक को पंजाब प्रांत के मुल्तान में एक अस्पताल में अलग वार्ड में भर्ती किया गया है। फेंग फेन (40) दस दिन पहले ही चीन के वुहान शहर से लौटा था और वह मुल्तान में चीनी कामागारों के साथ एक शिविर में रह रहा था।

पाकिस्तान के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (एनआईएच) के अधिकारियों ने बताया कि फेंग को शुक्रवार रात को निश्तार अस्पताल लाया गया। एनआईएच ने कहा, ‘‘एक संदिग्ध को मुल्तान में अभी-अभी अलग वार्ड में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत अभी स्थिर है और यह नये तरह के कोरोनावायरस का मामला नहीं लगता।

इससे संबंधित नमूने जांच के लिए ले लिए गए हैं।’’ इस सप्ताह की शुरुआत में पाकिस्तान ने चीन से आने वाले यात्रियों में कोरोनावायरस की जांच के लिए हवाई अड्डों पर जांच केंद्र स्थापित किया। चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे के तहत हजारों चीनी नागरिक विभिन्न परियोजनाओं में काम करते हैं। कई पाकिस्तानी छात्र चीन में पढ़ाई करते हैं।

विदेश विभाग की प्रवक्ता आयशा फारुकी ने कहा कि पूरे चीन में करीब 28,000 पाकिस्तानी छात्र हैं। उन्होंने बताया, ‘‘सिर्फ वुहान में ही करीब 500 पाकिस्तानी छात्र हैं। पाकिस्तान से करीब 1,500 कारोबारी अक्सर चीन की यात्रा करते हैं।’’ 

टॅग्स :कोरोना वायरसपाकिस्तानचीन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा